Aaj ka Rashifal मकर और मीन राशि के लिए आज नीचभंग राजयोग रहेगा लाभदायक, जानें राशिफल

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj ka Rashifal आज 25 जुलाई 2026 के राशिफल के अनुसार, आज चंद्रदेव अपनी नीच राशि वृश्चिक में ज्येष्ठा नक्षत्र पर संचार कर रहे हैं। वैसे नीच के चंद्रमा पर गुरु एवं मंगल की दृष्टि से चंद्रमा का नीच प्रभाव दूर हो रहा है। चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj ka Rashifal आज 25 जुलाई 2026 के राशिफल के अनुसार, आज चंद्रदेव अपनी नीच राशि वृश्चिक में ज्येष्ठा नक्षत्र पर संचार कर रहे हैं। वैसे नीच के चंद्रमा पर गुरु एवं मंगल की दृष्टि से चंद्रमा का नीच प्रभाव दूर हो रहा है। चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि से धन योग भी बन रहा है। ऐसे में आज शनिवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं विस्तारपूर्वक आज का राशिफल।

मेष राशि: पुराने कामों का बोझ आज हल्का करें (Aaj ka Rashifal)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन पुराने मामलों को जिम्मेदारी के साथ निपटाने का है। कोई नया काम शुरू करने की अपेक्षा पुराने कामों का बोझ हल्का करें। बीमा, आयकर या कोई पुराने काम या दस्तावेज को आज व्यवस्थित करें। ससुराल पक्ष से कोई जिम्मेदारी भरी बात आ सकती है, शांति से सुनें। मन में आज भावनात्मक गहराई और जिम्मेदारी का बोझ हो सकता है। लिहाजा, सब अकेले करने का दबाव न लें, दोस्तों या परिजनों का सहयोग लें। पैसों में स्थिर वृद्धि जारी है। नया बड़ा शुभ काम या नई शुरुआत आज टालें। भावनात्मक फैसले जल्दबाजी में न लें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और बजरंगबाण का पाठ करें।

वृष राशि: जीवनसाथी के साथ जिम्मेदारी का मिलकर उठाएं (Aaj ka Rashifal)

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी के साथ मिलकर जिम्मेदारियों का बोझ उठाने का है। किसी पुरानी बात या विवाद को मिलकर सुलझाएं। साझेदारी के मामले में आपको आज ज्यादा काम करना पड़ेगा। आज आपको गहरा आत्मचिंतन करना चाहिए। मन में भावनात्मक गहराई हो सकती है। मंगलदेव व्यक्तित्व में स्थिर और मजबूत ऊर्जा दे रहे हैं। घर में शांति बनी रहेगी। हालांकि, नई बड़ी साझेदारी या कोई नया शुभ काम आज शुरू करने से बचें। जीवनसाथी के साथ धैर्य और समझदारी रखें। बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी में न लें।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2उपाय: अपने पास हमेशा एक साफ सफेद रेशमी रुमाल रखें।

​मिथुन राशि: नौकरी में नई शुरुआत आज टालें (Aaj ka Rashifal)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत पर ध्यान देने का है। नौकरी के मामले में पुरानी जिम्मेदारियों को निभाने का है। नौकरी में पुराने और बचे हुए काम को जिम्मेदारी से निपटाएं। पालतू जानवर का ध्यान रखें। बुधदेव की मार्गी गति तेज होने से बातचीत में स्पष्टता बढ़ रही है। आपकी बातों को ध्यान से सुना जाएगा और लोग आपकी राय पर अमल करेंगे। मन में भावनात्मक भारीपन हो सकता है, उसे अकेले न उठाएं। अपनी परेशानी पर भाई-बहनों के साथ चर्चा करें। नया बड़ा काम आज शुरू करने से बचें।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3 उपाय: मूंग की दाल का सेवन करें और इसका दान भी करें।

​कर्क राशि: व्यक्तित्व गरिमामय रहेगा (Aaj ka Rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन संतान की जिम्मेदारियों को पूरी करने का है। बच्चों से जुड़ी कोई शिकायत सुनने को मिल सकती है, इसे संयम से संभालें। प्रेम संबंध में आज भावनाओं में एक गहरी और जिम्मेदारी भरी एनर्जी है, उसे शांति से व्यक्त करें। व्यक्तित्व गरिमामय रहेगा। आपका ज्ञान लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा को स्थापित करेगा। लाभ में स्थिर वृद्धि जारी है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन के मामले में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 11 उपाय: चांदी के पात्र में पानी पिएं या चांदी की अंगूठी पहनें।

​सिंह राशि: घर की जिम्मेदारियां आज निभाएं (Aaj ka Rashifal)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारी निभाने का है। घर में आज ऐसी बातें हो सकती हैं, जिससे मन विचलित हो सकता है। मां के स्वास्थ को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन बहुत सावधनी से चलाएं। करियर में स्थिर वृद्धि के साथ नेतृत्व के मौके मिलेंगे। शुक्रदेव व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएंगे, जिसकी वजह से लोग आपको नजरअंदाज नहीं कर सकेंगे। मन में भावनात्मक गहराई होगी, घर में ही शांति खोजें। घर में कोई नई शुरुआत आज न करें।

शुभ रंग: मस्टर्ड | शुभ अंक: 1 उपाय: सुबह तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें।

​कन्या राशि: भाई-बहन की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी (Aaj ka Rashifal)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन भाई-बहनों का साथ देने का है। उनके किसी फंसे हुए काम को आगे बढ़ाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। उनकी किसी परेशानी की बात को संयम से सुनें और मामलों को संभालने में उनकी मदद करें। छोटी यात्रा में आज विशेष सावधानी रखें। यदि संभव हो तो नई यात्रा को टालना बेहतर है। पड़ोसी से किसी पुराने विवाद को आज जिम्मेदारी से सुलझाएं। बुधदेव की मार्गी गति बढ़ने से करियर में स्पष्टता आ रही है। लाभ में मिलेगा। कोई नई बड़ी बातचीत या नया कदम आज टालें।

शुभ रंग: ओशियन ग्रीन | शुभ अंक: 6 उपाय: गणेश जी को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।

​तुला राशि: पैसों का पुराना हिसाब-किताब क्लियर करें (Aaj ka Rashifal)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों से जुड़े पुराने हिसाब-किताब को क्लियर करने का है। यदि किसी को पैसे चुकाने हों, तो आज ही दे दें। इसी तरह यदि किसी से पैसे लेने हैं, आज मांग लें। परिवार के मामले में जिम्मेदारी उठानी होगी। वाणी में आज एक गंभीरता साफ दिखेगी। आंखों का ध्यान रखें। खाने-पीने में आज ठंडी चीजें मिल सकती हैं। खान-पान में हल्का और सादा भोजन करें। मन में भावनात्मक गहराई हो सकती है। कोई नई बड़ी खरीदारी आज टालें। करियर के क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2 उपाय: किसी भी व्यक्ति के साथ धोखा या बेईमानी न करें।

​वृश्चिक राशि: आज जिम्मेदारी का बोझ महसूस होगा, मन को शांत रखें (Aaj ka Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन गहरी भावनाओं के साथ बीतेगा। जिम्मेदारी के बोझ बढ़ा रहेगा। ज्येष्ठा नक्षत्र की वरिष्ठता और जिम्मेदारी की ऊर्जा व्यक्तित्व में एक गहरी और गंभीर भावना लेकर आई है। मन में आज एक भारीपन हो सकता है, किसी भरोसेमंद मित्र का साथ लें। मन को शांत रखने की कोशिश करें। सिर में हल्का भारीपन हो सकता है, आराम करें। मंगलदेव की ऊर्जा इस भावनात्मक तीव्रता को संभालने में मदद करती है। कोई नई बड़ी शुरुआत, नया संकल्प या कोई बड़ा भावनात्मक फैसला आज टालें। जीवनसाथी के साथ जिम्मेदारी से व्यवहार करें।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 7 उपाय: बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं। क्रोध और वाद-विवाद से दूर रहें।

​धनु राशि: कोई नई यात्रा या बड़ा खर्च आज नहीं करें (Aaj ka Rashifal)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अपने लिए समय निकालने और अपने बारे में विचार करने के लिए कह रहा है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं और उन्हें निभाने की कोशिश करें। आलस्य हावी रहेगा और घर में रहने का मन करेगा। विदेश से जुड़ा कोई बड़ा काम मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के किसी पुराने मामले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। लग्नेश का विलंबित शुभ साथ भाग्य में बना है। कोई नई लंबी यात्रा या बड़ा खर्च आज न करें। नींद आज गहरी आएगी, जल्दी सोएं।

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 3 उपाय: विष्णु सहस्रनाम या सत्यनारायण कथा का पाठ करें।

​मकर राशि: इच्छापूर्ति के योग हैं, प्रयास करें (Aaj ka Rashifal)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और जिम्मेदारी का है। लाभ से जुड़ी कोई पुरानी और जिम्मेदारी भरी बात आज सामने आ सकती है, संयम से संभालें। कोई पुरानी इच्छा जो लंबे समय से लटकी हो उसके लिए आज एक ठोस कदम उठाएंगे, तो लाभ जरूर हासिल होगा। दोस्तों से मिलने का अनुकूल समय है। बड़े भाई-बहन से किसी जिम्मेदारी को लेकर बात हो सकती है। लग्नेश शनिदेव बातचीत में एक गंभीर और जिम्मेदार ऊर्जा दे रहे हैं। भाग्य का शुभ साथ मिलेगा, आपके प्रयास कार्यक्षेत्र में सफल बनाएंगे। मन में भावनात्मक गहराई हो सकती है। आज नई योजना बनाने का नहीं, पुरानी योजनाओं पर काम करने का समय है।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4 उपाय: काले या गहरे नीले रंग के कपड़े पहनें।

​कुंभ राशि : बॉस की बात ध्यान से सुनें

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और गंभीरता से निभाने का है। काम छोड़ देने या गुस्सा करने से बात नहीं बनेगी, संयम से चीजों को संभालें। बॉस या किसी वरिष्ठ की बात आज बहुत ध्यान से सुनें क्योंकि उसमें कोई जरूरी जिम्मेदारी छुपी हो सकती है। पिता के काम में हाथ बंटाना पड़ सकता है। धन के मामले में आपमें आज गजब का अनुशासन दिखेगा। मन में भावनात्मक गहराई हो सकती है। करियर में कोई नई बड़ी शुरुआत आज टालें। शनिदेव 27 जुलाई को वक्री होंगे, उससे पहले पुराने काम निपटाएं, ताकि बाद में बहुत सारे काम का बोझ न आए।

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 8 उपाय: पीपल के वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें।

​मीन राशि: भाग्य का साथ मिलेगा, घूमने जा सकते हैं

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ लेकर आया है। बिना ज्यादा अतिरिक्त प्रयास किए ही काम बनेंगे। कारोबार और करियर में लाभ के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। धर्म-कर्म के मामले में रुचि बढ़ेगी। किस्मत से पहले किए गए काम का फल मिलेगा। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की या परिवार के सदस्यों को ले जाने की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। गुरू या किसी बड़े-बुजुर्ग से मार्गदर्शन मिल सकता है। प्रेम के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आज भावनात्मक गहराई के साथ जिम्मेदारी का भाव रखें। कोई नई लंबी यात्रा आज न करें।

शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 12 उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और संकटमोचन का पाठ करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News