Shraddha kapoor श्रद्धा कपूर ने लिया नया घर, पापा से अलग होकर इस सुपरस्टार की बनेंगी पड़ोसी

Khabarwala 24 News New Delhi: Shraddha kapoor श्रद्धा कपूर की हालिया फिल्म स्त्री 2ने बॉक्स-ऑफिस पर बवंडर मचा दिया है। धमाकेदार ओपनिंग के बाद से ही स्त्री 2 की बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई जारी है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने देशभर में 400 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। उनकी इस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Shraddha kapoor श्रद्धा कपूर की हालिया फिल्म स्त्री 2ने बॉक्स-ऑफिस पर बवंडर मचा दिया है। धमाकेदार ओपनिंग के बाद से ही स्त्री 2 की बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई जारी है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने देशभर में 400 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। उनकी इस फिल्म ने उन्हें करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी। फिल्म की सफलता के बाद एक्ट्रेस ने अब एक नया घर ले लिया है। वह जल्द ही बॉलीवुड के एक सुपरस्टार की पड़ोसी बनने जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा कपूर ऋतिक रोशन का सी-फेसिंग जुहू वाला घर रेंट पर लेने वाली हैं। अगर वो ये घर लेती हैं तो वह स्त्री 2 सरकटे का आतंक के उनके को-स्टार अक्षय कुमार की पड़ोसी बन जाएंगी। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना इसी बिल्डिंग में एक लग्जरी डुप्लेक्स में रहते हैं।

फाइनल नहीं हुई वरुण धवन की डील (Shraddha kapoor)

बता दें, पहले खबर आ रही थी कि पिता बनने के बाद वरुण धवन ऋतिक रोशन के घर में शिफ्ट होने वाले हैं। उन्होंने अपनी लाडली के जन्म के बाद पत्नी नताशा दलाल और बेटी के साथ नए घर में शिफ्ट होने का फैसला लिया था, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी डील फाइनल नहीं हो पाई।

दिखा था अक्षय-वरुण का कैमियो (Shraddha kapoor)

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में भेड़िया वरुण धवन और अक्षय कुमार का कैमियो दिखा था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News