bharti singh ने किया खुलासा, खत्म होने जा रहा है ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’, बताया कितने दिन में बंधेगा बोरिया-बिस्तर

Khabarwala 24 News New Delhi: bharti singh का पिछले साल जून महीने में शुरू हुआ ‘लाफ्टर शेफ्स’ कम समय में ही सबका चहेता शो बन गया था। इसका दूसरा सीजन भी आया, जिसने भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। मगर अब इसके ऑफ एयर होने की खबर सामने आ रही है। खुद होस्ट भारती सिंह […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: bharti singh का पिछले साल जून महीने में शुरू हुआ ‘लाफ्टर शेफ्स’ कम समय में ही सबका चहेता शो बन गया था। इसका दूसरा सीजन भी आया, जिसने भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। मगर अब इसके ऑफ एयर होने की खबर सामने आ रही है। खुद होस्ट भारती सिंह ने इसकी जानकारी दी है, जिसके बाद तो दर्शकों का दिल टूट गया है। ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शोज के कारण शायद ये फैसला लिया गया है।

bharti singh के लाफ्ट शेफ्स ने खूब किया एंटरटेन

अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, रीम शेख, अली गोनी, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, सुदेश लहरी, निया शर्मा, मन्नारा चोपड़ा, अब्दु रोजिक, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह जैसे सेलेब्स से सजा ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है और अभी भी कर रहे हैं। इस शो में ये सभी नई-नई डिशेज बनाकर हंसी के बुलबुले फोड़ रहे हैं। मगर ये हंसी-ठहाका अब थमने जा रहा है।

लाफ्टर शेफ्स 2′ हो रहा है ऑफ एयर

भारती सिंह (bharti singh) ने मीडिया से बातचीत के दौरान शो के ऑफ एयर होने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ अगले चार हफ्तों में खत्म हो जाएगा। जिसका मतलब है कि ये या तो जून 2025 के अंत में या फिर जुलाई 2025 के शुरुआती हफ्ते में खत्म हो जाएगा। हालांकि अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। और ये भी खबर नहीं कि कौन-सा नया शो इसकी जगह लेगा और शनिवार-रविवार को प्रसारित होगा। मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘पति-पत्नी और पंगा’ इसकी जगह ले सकता है।

‘लाफ्टर शेफ्स 2’ को बीच में छोड़ गए थे दोनों

इस शो के अनोखे कॉन्सेप्ट ने तो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ को भी पीछे छोड़ दिया था। इसकी पॉप्युलैरिटी इतनी बढ़ी कि इसके पहले सीजन के ऑफ एयर होने के बाद इसका दूसरा सीजन जनवरी महीने में ऑन एयर किया गया था। 6 महीने लगातार हंसाने के बाद अब इसने जाने का ठान लिया है। मगर फैंस को उम्मीद है कि ये जल्द ही वापसी करेगा। इस शो को मन्नारा और अब्दु ने बीच में छोड़ दिया था। जिसके बाद पुराने कंटेस्टेंट्स को इसमें बुलाया गया। अब तो जन्नत जुबेर ने भी जॉइन किया है। जिसका एपिसोड जल्द देखने को मिलेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News