एआर रहमान ने फैसला लिया, अब काम से ज्यादा परिवार और नई चीजें सीखने पर देंगे ध्यान

मुंबई, 2 सितंबर (khabarwala24)। ऑस्कर विजेता म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान की फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है, इसका म्यूजिक उन्होंने ही कंपोज किया है। उन्होंने इसे हर म्यूजिक डायरेक्टर का सपना बताया है।फिल्म के प्रमोशन के दौरान रहमान ने khabarwala24 को दिए खास […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 2 सितंबर (khabarwala24)। ऑस्कर विजेता म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान की फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है, इसका म्यूजिक उन्होंने ही कंपोज किया है। उन्होंने इसे हर म्यूजिक डायरेक्टर का सपना बताया है।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान रहमान ने khabarwala24 को दिए खास इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने जीवन में एक फैसला लिया है, वह अब काम से ज्यादा परिवार और नई चीजें सीखने पर ध्यान देंगे।

दरअसल, एआर रहमान की कुछ समय पहले ही पत्नी सायरा बानो से अलगाव की खबरें आई थीं। दोनों का साथ तीन दशक तक रहा, लेकिन जैसे ही ये खबर आई तो उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था, क्योंकि इस बीच कपल के बीच कोई विवाद सुनने और देखने के लिए नहीं मिला था।

रहमान का कहना है कि वे दिन-रात काम में बिजी रहते थे, इसलिए परिवार और खुद पर अधिक ध्यान नहीं दे पाए। अब उन्होंने करियर में थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ने की बात कही है।

एआर रहमान ने khabarwala24 से कहा, पहले मैं पागलों की तरह दिन-रात काम करता रहता था। कभी-कभी बहुत अधिक काम करने पर जिंदगी छूट जाती है। अब मैंने थोड़ा धीमा होने का फैसला किया है ताकि मैं जीवन का आनंद ले सकूं, नई चीजें सीख सकूं, और परिवार के साथ समय बिता सकूं।

रहमान ने ‘उफ्फ ये सियापा’ फिल्म के म्यूजिक के लिए काफी प्रयोग किए हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का संगीत बाकी फिल्मों से हटकर होगा।

गायक-संगीतकार एआर रहमान की यह फिल्म म्यूजिक-बेस्ड है, जिसके एक्टर्स खामोश रहते हैं। यह फिल्म उन्हें मशहूर फिल्मकार लव रंजन की वजह से मिली है।

‘उफ्फ ये सियापा’ में सोहम शाह और नुसरत भरूचा की जोड़ी दिखाई देगी। इसे लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर जी. अशोक हैं।

जेपी/एबीएम

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News