Kaal Trighori Teaser ‘100 साल के इंतजार के बाद लौट आई काल त्रिघोरी,’ रिलीज हुआ अरबाज खान की हॉरर फिल्म का ट्रेलर

नई दिल्ली, 5 नवंबर (khabarwala24)। Kaal Trighori Teaser अरबाज खान और आदित्य श्रीवास्तव की सुपरनैचुरल हॉरर ड्रामा ‘काल त्रिघोरी’ का डरावना ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में आदित्य श्रीवास्तव काल त्रिघोरी की बात कर रहे हैं कि वो हवेली में लौट आई और सिर्फ प्रोफेसर यानी राजेश शर्मा ही काल त्रिघोरी के बारे में अच्छे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 5 नवंबर (khabarwala24)। Kaal Trighori Teaser अरबाज खान और आदित्य श्रीवास्तव की सुपरनैचुरल हॉरर ड्रामा ‘काल त्रिघोरी’ का डरावना ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में आदित्य श्रीवास्तव काल त्रिघोरी की बात कर रहे हैं कि वो हवेली में लौट आई और सिर्फ प्रोफेसर यानी राजेश शर्मा ही काल त्रिघोरी के बारे में अच्छे से जानते हैं, वहीं अरबाज खान काल त्रिघोरी पर यकीन नहीं करते हैं और गलती से भूतिया गुड़िया को पकड़ लेते हैं। अब काल त्रिघोरी जागृत हो चुकी है और इससे बचने के लिए अरबाज खान, आदित्य श्रीवास्तव और राजेश शर्मा क्या करते हैं, उसके लिए 14 नवंबर का इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म इसी दिन रिलीज होने वाली है।

फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी हवेली (Kaal Trighori Teaser)

फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी हवेली और डरावनी गुड़िया के इर्द-गिर्द घूमती है। पूरे ट्रेलर में आदित्य श्रीवास्तव और राजेश शर्मा छाए हुए हैं, जो भूतिया गुत्थी को सुलझाने में लगे हैं। ट्रेलर में अरबाज खान की झलक बहुत कम ही दिखाई गई है, लेकिन आदित्य श्रीवास्तव के डर वाले एक्सप्रेशन ने फिल्म में जान डाल दी है। इसके साथ ही फिल्म में मुग्धा गोडसे ने भी एक रिपोर्टर का रोल प्ले किया है, जो सुपरनैचुरल पावर को अंधविश्वास मानती हैं।

ट्रेलर के कुछ सीन डर और सिरहन पैदा करने वाला (Kaal Trighori Teaser) 

ट्रेलर के कुछ सीन डर और सिरहन पैदा करने वाले हैं। हवेली के भूतिया और डरावने सीन्स को बहुत अच्छे से फिल्माया गया है। ट्रेलर के म्यूजिक ने भी जान डाल दी है। फिल्म के ट्रेलर को शेयर कर लिखा गया, “100 साल के इंतज़ार के बाद वो लौट आई है। कहते हैं जब त्रिघोरी जागती है, तो सिर्फ अंधेरा नहीं—इंसान के अंदर के राज भी जिंदा हो जाते हैं। एक कहानी जहां हर मंजिल पर डर है, हर नजर में सवाल है।”

बता दें कि फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी और निर्देशन नितिन वैद्य ने किया है और फिल्म को नवीन प्रोडक्शंस एलएलपी के बैनर तले बनाया गया है। शिरीष वैद्य, नितिन घाटलिया और मनसुख तलसानिया ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News