job Alert रेलवे बोर्ड ने लेवल-1′ पदों के लिए शैक्षणिक मानदंडों में ढील दी

Khabarwala 24 News New Delhi: job Alert रेलवे बोर्ड ने लेवल-1′ (पूर्ववर्ती ग्रुप-डी) पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मानदंडों में ढील दी है। नए नियमों के अनुसार, दसवीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार या आईटीआई डिप्लोमा धारक या समकक्ष या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (एनएसी) धारक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: job Alert रेलवे बोर्ड ने लेवल-1′ (पूर्ववर्ती ग्रुप-डी) पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मानदंडों में ढील दी है। नए नियमों के अनुसार, दसवीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार या आईटीआई डिप्लोमा धारक या समकक्ष या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (एनएसी) धारक लेवल-1 पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

रेलवे ने यह लिया निर्णय (job Alert)

इससे पहले, तकनीकी विभागों के लिए आवेदक का दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना और एनएसी या आईटीआई डिप्लोमा होना आवश्यक था। बोर्ड की ओर से दो जनवरी को सभी रेलवे जोन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस मुद्दे की समीक्षा की गई और पहले के निर्देशों को रद्द करते हुए यह निर्णय लिया गया। पत्र में कहा गया, च्च्बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि लेवल-1 पदों (लेवल-1 भर्ती के लिए आगामी सीईएन सहित) में भविष्य की सभी भर्तियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण या आईटीआई या समकक्ष या एनसीवीटी द्वारा प्रदान किया गया एनएसी होगी।”

32000 पदों पर भर्ती की अधिसूचना (job Alert)

रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में लेवल-1 पदों पर लगभग 32000 उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी से 22 फरवरी तक चलेगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News