2025 DRDO Scientist Vacancy डीआरडीओ में साइंटिस्ट बनने का शानदार मौका, GATE स्कोर से शॉर्टलिस्ट होंगे कैंडिडेट

Khabarwala 24 News New Delhi : 2025 DRDO Scientist Vacancy अगर आप रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में साइंटिस्ट बनना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। डीआरडीओ ने वैज्ञानिकों के कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : 2025 DRDO Scientist Vacancy अगर आप रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में साइंटिस्ट बनना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। डीआरडीओ ने वैज्ञानिकों के कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आखिरी डेट 21 दिन तक होगी। नोटिफिकेशन जून के पहले हफ्ते में प्रकाशित होने की संभावना है। इस भर्ती अभियान के तहत वैज्ञानिकों के कुल 148 पद भरे जाएंगे।

वैकेंसी डिटेल्स (2025 DRDO Scientist Vacancy)

डीआरडीओ में साइंटिस्ट ‘बी’: 127 पद
एडीए में वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘बी’: 9 पद
साइंटिस्ट ‘बी’ के संवर्गीकृत पद: 12 पद

- Advertisement -

पात्रता मानदंड (2025 DRDO Scientist Vacancy)

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री और गेट (GATE) परीक्षा का वैलिड स्कोर भी होना चाहिए।

उम्र सीमा (2025 DRDO Scientist Vacancy)

जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 साल, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए 38 साल और एससी/एसटी के लिए अधिकतम 40 साल उम्र होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क (2025 DRDO Scientist Vacancy)

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का गैर वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा और शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

- Advertisement -

चयन प्रक्रिया (2025 DRDO Scientist Vacancy)

योग्य अभ्यर्थियों को गेट स्कोर के आधार पर 1:10 के अनुपात में विषयवार कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट के अनुसार उनकी उपलब्धता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा फिर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को दिल्ली या आरएसी/डीआरडीओ द्वारा तय की गई किसी अन्य जगह पर आयोजित होने वाले इंटरव्यू में शामिल होना होगा। अभ्यर्थियों का अंतिम चयन पूरी तरह से गेट स्कोर के अंकों के 80 प्रतिशत वेटेज और इंटरव्यू के अंकों के 20 प्रतिशत वेटेज के कुल योग के आधार पर होगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News