Hapur बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर

Hapur Khabarwala 24 News Hapur: बुलंदशहर रोड स्थित श्रीजैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में दो दिवसीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में नितिन, सलोनी, रफत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग कर हुनर दिखाया। डीआईओएस समेत अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक ज्योति […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur Khabarwala 24 News Hapur: बुलंदशहर रोड स्थित श्रीजैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में दो दिवसीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में नितिन, सलोनी, रफत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग कर हुनर दिखाया। डीआईओएस समेत अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान का बहुत अधिक महत्व है। वैज्ञानिक सोच अपने अन्दर विकसित करें और शैक्षिक पंचाग के अनुसार शिक्षक पहले से ही छात्रों को तैयारी कराएं।

प्रधानाचार्या पारुल त्यागी ने बताया विज्ञान की वजह से मनुष्य ने इतनी तरक्की कर ली है कि आज संसाधन के साधनों में, शिक्षा, मनोरंजन, चिकित्सा के क्षेत्र में, हर कार्य में विज्ञान के संसाधनों की वजह से मनुष्य बहुत एडवांस हो गया है, इसलिए विज्ञान एक वरदान के रूप में मनुष्य के जीवन में आया है तथा विज्ञान व्यक्ति के हर कार्य में हैं।

Hapur students showed their skills in children's scientific competition1
Hapur students showed their skills in children’s scientific competition1

प्रधानाचार्य उपकार दत्त शर्मा ने छात्रों को मंडलीय प्रतियोगिता में जाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के द्वितीय दिन बाल विज्ञान प्रदर्शनी में आए विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।

निर्णायक मंडल में यह रहे शामिल

निर्णायक मण्डल की अध्यक्ष पारूल त्यागी, निर्णायक मंडल के सदस्यों में उपकार दत्त शर्मा, कुलदीप गर्ग, सुमन आर्य, प्रवीन कुमार सैनी, सतीश कुमार, मनोज कुमार, विद्या निधिश सिंह, विजय गहलोत ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया।

यह रहे विजयी

इसमें जूनियर वर्ग स्थिर मॉडल स्वास्थ्य में रफत ने प्रथम, अक्शा ने द्वितीय, संचार एवं परिवहन में विशु प्रथम, तय्यबा द्वितीय रहीं। जूनियर वर्ग क्रियाकारी मॉडल के कृषि में नितिन प्रथम, वैभव सिंह द्वितीय रहे। संचार एवं परिवहन मॉडल में खुशी प्रथम, इल्मा द्वितीय रहीं। सीनियर वर्ग के क्रियाकारी मॉडल के स्वास्थ्य में सलोनी प्रथम, भूमिका अग्रवाल द्वितीय रहीं। इस दौरान छात्राओं ने आकर्षक सरस्वती वंदना व कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Hapur बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर Hapur बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर Hapur बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर Hapur बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर Hapur बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर Hapur बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर Hapur बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर Hapur बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर Hapur बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News