Donald Trump Latest News अमेरिका राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले ने US में मचाई खलबली, बाइडन से हैरिस तक सभी खौफ में

Khabarwala 24 News New Delhi : Donald Trump Latest News अवैध प्रवासियों के निष्कासन से लेकर गोल्डन वीजा, यूक्रेन से लेकर अन्य सहयोगी देशों की मदद हो या फिर कनाडा, चीन और मैक्सिको पर टैरिफ हो, डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका की सत्ता में आए हैं तबसे लगातार अपने फैसलों से पूरी दुनिया को चौंका […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Donald Trump Latest News अवैध प्रवासियों के निष्कासन से लेकर गोल्डन वीजा, यूक्रेन से लेकर अन्य सहयोगी देशों की मदद हो या फिर कनाडा, चीन और मैक्सिको पर टैरिफ हो, डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका की सत्ता में आए हैं तबसे लगातार अपने फैसलों से पूरी दुनिया को चौंका रहे हैं। उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे उनके पूरे विरोधी महकमे में डर का माहौल बन गया है। दरअसल, ट्रंप ने विरोधियों और उनके खिलाफ बोलने या कोर्ट में गवाही देने वाले लोगों की सिक्योरिटी को रद्द कर दिया है।

नाम जारी किए गए (Donald Trump Latest News)

दरअसल, ट्रंप के ऑफिस से एक ज्ञापन जारी किया था उसमें साफ तौर पर लिखा था कि इसमें जिनके भी नाम जारी किए गए हैं। उनको क्लासिफाइड इनफार्मेशन/गोपनीय जानकारी शेयर करना देश के हित में नहीं है। इस लिस्ट में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन और हिलेरी क्लिंटन का भी नाम है। दरअसल, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और शीर्ष सुरक्षा अधिकारी आमतौर पर शिष्टाचार के तौर पर अपनी सुरक्षा मंजूरी बरकरार रखते हैं।

बाइडन से बदला (Donald Trump Latest News)

ट्रंप के इस फैसले को 2021 में जो बाइडन के फैसले के प्रतिशोध से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, 2020 के चुनाव में ट्रंप के हार गए थे तब, उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा था। जो बाइडेन राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप पर व्हाइट हाउस से गोपनीय जानकारी और डॉक्यूमेंट्स चुरा ले गए थे। उन्होंने उनपर कागजात चुराने के आरोप के बाद उनकी सिक्योरिटी को कैंसिल कर दिया था। साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि देश से जुड़ी जानकारियां इनके साथ शेयर नहीं की जाएगी।

इनकी सिक्योरिटी रद्द (Donald Trump Latest News)

ट्रंप ने और लोगों की सिक्योरिटी को रद्द कर दिया है। इसमें न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स और मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन ब्रैग जैसे कानूनी व्यक्ति भी शामिल हैं। दोनों ने ट्रम्प के खिलाफ हाई-प्रोफाइल कानूनी मामले चलाए हैं। ट्रंप के 2 रिपब्लिकन सांसद लिज़ चेनी और एडम किंजिंगर- दोनों ट्रंप के आलोचक माने जाते हैं। वे एकमात्र दो रिपब्लिकन सांसद थे जो 6 जनवरी 2021 को कांग्रेस पर हुए हमले में ट्रंप की भूमिका की अमेरिकी सदन की जांच में शामिल हुए थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News