बाइक चोरी कर नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चार बाइक, अवैध हथियार बरामद

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की मोदीनगर पुल के नीचे मेरठ फाटक के पास चेकिंग कर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की मोदीनगर पुल के नीचे मेरठ फाटक के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ग्राम नालपुर थाना खरखौदा जनपद मेरठ निवासी सुधीर कुमार व ग्राम टियाला थाना हापुड़ देहात निवासी जितेंद्र उर्फ टिम्मल है। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों शातिर वाहन चोर है। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें और अवैध हथियार बरामद किया गया है।

धोखाधड़ी से वाहनों के नंबर बदल कर बेच देते थे

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी आरोपी जनपद हापुड़ व एनसीआर क्षेत्र से वाहन चोरी कर धोखाधड़ी से वाहनों के नंबर बदलकर बेच देते थे।

जितेंद्र के खिलाफ दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मुकदमें

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र शातिर किस्म का वाहन चोर है। जिसके खिलाफ जनपद हापुड़, मेरठ में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आदि धाराओं में करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News