आन demand हथियार सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ :

आन डिमांड (demand) अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को हापुड़ देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, पांच तमंचे, 8 कारतूस सहित चोरी की बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में हथियारों की सप्लाई करते थे। इतना ही नहीं पकड़े गए आरोपी शूटरों को भी हथियार सप्लाई करते थे।

थाना प्रभारी हापुड़ देहात आशीष कुमार को सूचना मिली कि हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्य अवैध हथियारों के साथ आ रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने दोयमी पुल के पास पुलिस टीम के साथ चैकिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी अली अहमदपुरगढ़ी थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी आकाश, हरीश और बैलाना थाना ककोड़ जनपद बुलंदशहर निवासी मोहित है।

- Advertisement -

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। जिनके बारे में जांच की जा रही है।

50 हजार से एक लाख रुपये में बेचते थे पिस्टल

पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये में पिस्टल और पांच से सात हजार रुपये में तमंचे बेचते थे।

- Advertisement -

अन्य राज्यों में भी करते थे हथियार सप्लाई

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बुलंदशहर से अवैध शस्त्रों को सस्ते दामों में खरीदकर हरियाणा व अन्य जनपदों व राज्यों में अच्छे दामों को हथियारों को बेच देते थे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-