Hapur News 31 जुलाई को सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक गुल रहेगी बिजली

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत निगम ने मेंटेनेंस कार्य की तैयारी की है। कांवड़ मार्ग पर आ रही बिजली की लाइनों और पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई के चलते शुक्रवार, 31 जुलाई को शहर के कई इलाकों में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत निगम ने मेंटेनेंस कार्य की तैयारी की है। कांवड़ मार्ग पर आ रही बिजली की लाइनों और पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई के चलते शुक्रवार, 31 जुलाई को शहर के कई इलाकों में तीन घंटे की बिजली कटौती रहेगी।

इस कार्य के चलते बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति (Hapur News)

उपखंड अधिकारी (प्रथम) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 33 केवी टाउन हॉल लाइन के मार्ग में आ रहे वृक्षों की शाखाओं की छंटाई तथा लाइन के आवश्यक रख-रखाव एवं मेंटेनेंस का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य और सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 31.07.2026 को सुबह 06:30 बजे से प्रातः 09:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित (Hapur News)

इस शटडाउन के कारण 33/11 केवी उपकेंद्र टाउन हॉल एवं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र प्रीतविहार से पोषित होने वाले 11 केवी पोषक दिल्ली रोड तथा औद्योगिक पोषक (इंडस्ट्रियल फीडर) से जुड़े सभी इलाकों की बिजली पूरी तरह बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह के समय अपने आवश्यक कार्य (जैसे पानी की टंकी भरना आदि) शटडाउन समय से पहले निपटा लें। विभाग के अनुसार यदि मौसम या अन्य कारणों से प्रस्तावित कार्य में कोई बदलाव होता है, तो विद्युत आपूर्ति सामान्य शेडयूल के अनुसार जारी रहेगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News