Hapur News फ्रीगंज रोड पर 16 वर्षीय किशोर को घेरकर धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बेखौफ बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यस्ततम फ्रीगंज रोड पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ रिश्तेदारी में जा रहे एक 16 वर्षीय किशोर को आधा दर्जन नामजद और एक दर्जन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बेखौफ बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यस्ततम फ्रीगंज रोड पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ रिश्तेदारी में जा रहे एक 16 वर्षीय किशोर को आधा दर्जन नामजद और एक दर्जन अज्ञात दबंगों ने घेर लिया। आरोपियों ने किशोर पर पेचकस और सुआ जैसे धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को मरा समझकर मौके से फरार हो गए।

रास्ते में रोककर सीने, सिर और गर्दन पर दागे वार (Hapur News)

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा निवासी संजय कुमार ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र वासुदेव अपने गांव असौड़ा से हापुड़ में एक रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वासुदेव फ्रीगंज रोड पर पहुंचा, तभी बाइक सवार भानू त्यागी, लवी, शिवम, कार्तिक, वासु तथा 10 से 12 अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया।

दबंगों ने बिना किसी बहस के सीधे हमला बोल दिया। आरोपियों ने वासुदेव के सीने, सिर, गर्दन और कलाई पर धारदार हथियारों, पेचकस और सुआ से लगातार कई वार किए। हमले में लहूलुहान होकर किशोर सड़क पर अचेत अवस्था में गिर पड़ा।

मरा समझकर भागे आरोपी, राहगीरों ने दी सूचना (Hapur News)

जब वासुदेव खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया, तो हमलावर उसे मृत मानकर अपनी बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने जब किशोर को गंभीर हालत में पड़ा देखा, तो तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में वासुदेव को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

5 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज (Hapur News)

मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर भानू त्यागी, लवी, शिवम, कार्तिक और वासु समेत 10-12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News