Hapur News चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज में घायल मिला कबूतर, जैन पक्षी औषधालय समिति ने एम्बुलेंस भेजकर बचाई जान

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर के तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज में शुक्रवार की सुबह एक घायल कबूतर अचानक जमीन पर गिर पड़ा। कॉलेज परिसर में पक्षी को तड़पता देख कॉलेज के प्रधान लिपिक गिरिजेश दत्त शर्मा ने तुरंत जैन पक्षी औषधालय समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन को फोन पर इसकी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर के तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज में शुक्रवार की सुबह एक घायल कबूतर अचानक जमीन पर गिर पड़ा। कॉलेज परिसर में पक्षी को तड़पता देख कॉलेज के प्रधान लिपिक गिरिजेश दत्त शर्मा ने तुरंत जैन पक्षी औषधालय समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन को फोन पर इसकी सूचना दी।

मोटरसाइकिल एम्बुलेंस से किया गया रेस्क्यू (Hapur News)

सूचना मिलते ही पक्षी औषधालय समिति हरकत में आई और संस्था के कर्मचारी मनोज कुमार को तुरंत मोटरसाइकिल एम्बुलेंस के साथ मौके पर भेजा गया। कर्मचारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल कबूतर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे कसेरठ बाजार स्थित जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय पहुँचाया।

डॉ. निशांत कौशिक कर रहे हैं उपचार (Hapur News)

कसेरठ बाजार स्थित पक्षी औषधालय में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. निशांत कौशिक द्वारा घायल कबूतर का तुरंत इलाज शुरू किया गया। वर्तमान में कबूतर का उपचार जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

जीव दया के संकल्प के साथ निशुल्क सेवा Hapur News()

पक्षी औषधालय समिति के महामंत्री तुषार जैन ने बताया कि जैन समाज जीव दया के भाव से प्रेरित होकर शहर में निशुल्क पक्षी अस्पताल संचालित कर रहा है। हापुड़ शहर या आसपास के क्षेत्रों में किसी भी घायल पक्षी की सूचना मिलते ही उसे मोटरसाइकिल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल लाया जाता है और उसका संपूर्ण इलाज निशुल्क किया जाता है।

उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई पक्षी अधिक गंभीर रूप से घायल होता है और उसका इलाज स्थानीय स्तर पर संभव नहीं होता, तो उसे आगे के इलाज के लिए दिल्ली स्थित जैन समाज के निशुल्क पक्षी अस्पताल में भेजा जाता है। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद सभी पक्षियों को खुले आकाश में आजाद कर दिया जाता है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News