ग्रेटर नोएडा में निक्की मर्डर केस: अब तक 4 लोग गिरफ्तार, सभी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

ग्रेटर नोएडा, 25 अगस्त (khabarwala24)। ग्रेटर नोएडा में निक्की मर्डर केस में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस बीच अब कोर्ट ने निक्की की सास, ससुर और जेठ को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। निक्की हत्याकांड मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

ग्रेटर नोएडा, 25 अगस्त (khabarwala24)। ग्रेटर नोएडा में निक्की मर्डर केस में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस बीच अब कोर्ट ने निक्की की सास, ससुर और जेठ को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

निक्की हत्याकांड मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले आरोपी पति विपिन भाटी को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी में निक्की की सास, ससुर, जेठ और पति शामिल हैं। सबसे पहले पति विपिन भाटी की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद निक्की की सास दया भाटी की गिरफ्तारी हुई। फिर निक्की के जेठ रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भाटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले, रविवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में विपिन के पैर में भी गोली लगी। अधिकारियों के अनुसार, विपिन ने ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौक के पास एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने गोली चला दी और उसके पैर में गोली लग गई।

विपिन ने अपनी सफाई में कहा कि निक्की की मौत से उसका और उसके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। उसने दावा किया कि निक्की ने खुद को तब आग लगाई, जब वह और उसके पिता घर पर नहीं थे, जबकि निक्की की बहन कंचन ने घटना का वीडियो बनाया था। घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कथित तौर पर निक्की के छोटे बेटे ने अपने पिता और दादी को अपनी मां को पीटते और फिर जिंदा जलाते हुए देखा। निक्की के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि जलाने से पहले उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया था। निक्की की शादी 2016 में हुई थी।

वीकेयू/एबीएम

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News