Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने समाजसेवी एवं वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक नरेंद्र कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को हापुड़ आगमन का सादर निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए यथाशीघ्र हापुड़ आने का आश्वासन दिया।
‘महाराजा अग्रसेन चौक’ की स्थापना का प्रस्ताव (Hapur News)
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जनपद हापुड़ में महान समाज सुधारक एवं वैश्य समाज के प्रेरणास्रोत महाराजा अग्रसेन की स्मृति में “महाराजा अग्रसेन चौक” के नाम से एक प्रमुख चौराहा स्थापित करने का प्रस्ताव मंत्री नंद गोपाल नंदी के समक्ष रखा। कैबिनेट मंत्री ने इस प्रस्ताव पर बेहद सकारात्मक रुख अपनाते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही कराने और बात आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
हापुड़ में नए औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्री एरिया) की मांग (Hapur News)
वैश्य समाज के महामंत्री योगेंद्र अग्रवाल (मोनू बर्तन वाले) ने हापुड़ शहर के व्यापारिक विस्तार और उद्यमियों की सुविधा के लिए एक नया इंडस्ट्रियल एरिया (औद्योगिक क्षेत्र) निर्धारित करने का विशेष निवेदन किया। इस पर औद्योगिक विकास मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही इस विषय में संबंधित उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कदम उठाएंगे।
व्यापार और जनपद के सर्वांगीण विकास पर चर्चा (Hapur News)
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जनपद हापुड़ के औद्योगिक विकास, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सभी सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और हापुड़ के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे मौजूद (Hapur News)
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक नरेंद्र कुमार अग्रवाल के साथ जिलाध्यक्ष अर्चना कंसल, अधिवक्ता शिल्पी गर्ग, महामंत्री योगेंद्र अग्रवाल (मोनू बर्तन वाले), ब्रिजेश कुमार तथा सिद्धांत अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


