Hapur News गुरु-शिष्य की परंपरा शर्मसार, प्रधानाचार्य पर छात्रा को चॉकलेट देने के बहाने ऑफिस में बुलाकर छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर दी बदनाम करने की धमकी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक नामचीन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा को चॉकलेट देने के बहाने अपने ऑफिस (कार्यालय) में बुलाकर जबरन हाथ पकड़ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक नामचीन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा को चॉकलेट देने के बहाने अपने ऑफिस (कार्यालय) में बुलाकर जबरन हाथ पकड़ने और अश्लील छेड़छाड़ करने का संगीन आरोप लगा है। इतना ही नहीं, जब सहमी पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई और परिवार ने पुलिस व प्रबंधन से शिकायत की, तो आरोपी पक्ष द्वारा पीड़िता को बदनाम करने और भविष्य में शादी न होने देने की धमकियां दी जाने लगीं। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

चॉकलेट देने के बहाने ऑफिस में बुलाया, फिर की घिनौनी हरकत ( Hapur News)

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री बाबूगढ़ क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। बीते 9 जुलाई की सुबह त्यागी नगर (हापुड़) निवासी कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश चंद शर्मा ने छात्रा को अकेला देखकर अपने कार्यालय में बुलाया। ऑफिस में प्रधानाचार्य ने पहले छात्रा को चॉकलेट देने की कोशिश की। जब छात्रा ने चॉकलेट लेने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी अपनी कुर्सी से उठकर छात्रा के पास आया। आरोप है कि उसने जबरन छात्रा का हाथ पकड़ा, मुंह में चॉकलेट ठूंसने का प्रयास किया और उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की।

डर के मारे छात्रा ने कहा— ‘कॉलेज से नाम कटवा दो’ ( Hapur News)

घटना के समय पीड़िता ने साहस दिखाते हुए आरोपी से कहा कि वह अपने पिता से उसकी शिकायत करेगी और किसी तरह ऑफिस से बाहर निकल आई। इस घटना के 4-5 दिन बाद आरोपी प्रधानाचार्य ने छात्रा को नए कपड़े और उसकी पसंद का कोई भी सामान दिलाने का लालच देकर मामला दबाने की कोशिश की। इस लगातार प्रताड़ना से छात्रा बुरी तरह मानसिक रूप से डर गई। उसने घर जाकर रोते हुए अपनी मंझली बहन से कहा कि वह अब उस कॉलेज में नहीं पढ़ेगी और अपना नाम कटवाना चाहती है। जब बहन ने दुलारकर पूछा, तब छात्रा ने रो-रोकर प्रधानाचार्य की घिनौनी करतूत बयां की।

कॉलेज प्रबंधन मौन, पूर्व प्रधानाचार्य के जरिए मिली धमकी ( Hapur News)

परिजनों को जब इस घटना का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित पिता ने 18 जुलाई को कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक को आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद से ही आरोपी प्रधानाचार्य विद्यालय से गायब है, लेकिन प्रबंध समिति ने उसके खिलाफ कोई ठोस दंडात्मक कदम नहीं उठाया।

उल्टे आरोपी प्रधानाचार्य ने अपने मित्र और पूर्व प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा के माध्यम से पीड़ित परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित पिता का कहना है कि उन्हें बार-बार फोन करके धमकाया गया और घर आने को कहा गया। जब फोन उठाया गया तो आरोपी पक्ष ने खुली धमकी दी कि “यदि मामला आगे बढ़ाया या पुलिस में गए, तो लड़की को इतना बदनाम कर देंगे कि पूरे इलाके में कहीं उसकी शादी नहीं होने देंगे।”

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी ( Hapur News)

प्रिंसिपल और उसके साथी की धमकियों से न डरते हुए पीड़ित पिता ने बाबूगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News