कानपुर में नशेबाज पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला, मर्डर के बाद खून धुलते पकड़ी गई

कानपुर के बिठूर इलाके में एक दर्दनाक घटना हुई है। शराब पीकर घर लौटी पत्नी वीरांगना ने अपने पति पप्पू पर कुल्हाड़ी से 10 से 15 वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। पति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

कानपुर के बिठूर इलाके में एक दर्दनाक घटना हुई है। शराब पीकर घर लौटी पत्नी वीरांगना ने अपने पति पप्पू पर कुल्हाड़ी से 10 से 15 वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। पति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी ने हमले के बाद ससुराल वालों को एक्सीडेंट की झूठी सूचना दी और घर में खून साफ करने लगी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद जांच शुरू हुई। यह मामला लंबे समय से चल रहे घरेलू झगड़ों और शराब की लत से जुड़ा बताया जा रहा है।

परिवार में पहले से चल रहे थे झगड़े

पप्पू की मां बिटोला ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही बहू वीरांगना और बेटे पप्पू के बीच आए दिन झगड़ा होता था। दोनों की शराब पीने की आदत थी। छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ जाता था। चार साल पहले बेटे-बहू ने उन्हें और पति को घर से निकाल दिया था। इसके बाद बिटोला अपने पति और छोटे बेटों संतोष व जीतू के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर झोपड़ी बनाकर रहने लगी थीं। मां के मुताबिक, बहू शराब की आदी थी और अक्सर नशे में झगड़ा करती थी। पप्पू भी कभी-कभी पत्नी के साथ शराब पीता था।

घटना वाले दिन क्या हुआ?

बुधवार सुबह करीब 9 बजे वीरांगना अपने बेटे जय के साथ पनकी में रहने वाली अपनी दो शादीशुदा बहनों से मिलने गई थी। पप्पू उस दिन काम पर गया था। शाम 7 बजे के आसपास वीरांगना घर लौटी तो वह शराब के नशे में थी। पप्पू के घर आने पर दोनों के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आकर वीरांगना ने कुल्हाड़ी उठाई और पति पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। पप्पू खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा।

एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर खून साफ करने लगी

हमले के बाद वीरांगना घर से भागकर करीब एक किलोमीटर दूर अपनी सास बिटोला के पास पहुंची। वहां उसने कहा कि पप्पू का एक्सीडेंट हो गया है। यह सुनकर बिटोला और भाई संतोष तुरंत पप्पू के घर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर वे हैरान रह गए। घर में खून फैला हुआ था और वीरांगना खून साफ करने में जुटी थी। संतोष ने बताया कि जब वे पप्पू को अस्पताल ले जाने लगे तो भाभी झगड़ा करने लगी और गालियां देने लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नहीं बची जान

सूचना मिलते ही बिठूर थाने की टिकरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पप्पू उस समय भी सांस ले रहे थे। पुलिस ने उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर देखकर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार तड़के इलाज के दौरान 45 साल के पप्पू ने दम तोड़ दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

बहू की आदत और पुराना मुकदमा

बिटोला ने बताया कि वीरांगना शादी से पहले से ही शराब पीती थी। वह अक्सर अपनी बहनों के घर जाती और वहां से नशे में लौटती। कभी-कभी अकेले गांव के ठेके पर भी चली जाती। दोनों के बीच शराब पीने के बाद ही ज्यादातर झगड़े होते थे। पिछले साल बांदा में वीरांगना ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज का मुकदमा भी दर्ज कराया था।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News