फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल

फिरोजाबाद, 5 दिसंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करने के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आगरा निवासी बदमाश इंदर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

फिरोजाबाद, 5 दिसंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करने के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आगरा निवासी बदमाश इंदर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकरफरार हो गया। घायल इंदर को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

थाना रामगढ़ इलाके में दो घरों में चोरी की घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच आगे बढ़ने पर तीन संदिग्ध चोरों के नाम सामने आए। इनमें से एक आरोपी विक्की को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल इंदर और उसका एक साथी चोरी का माल बांटने के लिए एक स्थान पर जुटे हैं।

पुलिस टीम ने जब उनकी घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें इंदर के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि इंदर के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। मौके से इंदर के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, चोरी के आभूषण, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 1,500 रुपए बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि इंदर और उसके साथियों ने हाल ही में थाना रामगढ़ क्षेत्र में दो घरों में चोरी की थी, जिसके मामले में इंदर वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के बाद मिली बरामदगी से साफ है कि आरोपी चोरी का माल आपस में बांटने आए थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी की।

एसपी सिटी ने कहा कि फरार बदमाश की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होने की संभावना है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

फिलहाल इंदर का इलाज जारी है और उसके ठीक होते ही पुलिस उससे पूछताछ कर चोरी की पूरी कड़ी का खुलासा करेगी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News