Crime News युवक ने पहले बड़ी फिर छोटी बहन से रचाई शादी

Khabarwala24NewsHapur Crime News :थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इम्टोरी में एक मकान पर पुताई करने आए युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर एक युवती से शादी कर ली। अब पांच वर्ष बाद आरोपित ने पत्नी की छोटी बहन से शादी कर ली है। मामले की जानकारी पर आरोपित की पहली पत्नी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur Crime News :थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इम्टोरी में एक मकान पर पुताई करने आए युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर एक युवती से शादी कर ली। अब पांच वर्ष बाद आरोपित ने पत्नी की छोटी बहन से शादी कर ली है। मामले की जानकारी पर आरोपित की पहली पत्नी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव इम्टोरी निवासी रूबी ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर का रहने वाला संजू उसके मकान पर पुताई करने के लिए आया था। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम-जाल में फंसा लिया था। दोनों का प्रेम-प्रसंग एक वर्ष तक चला था। करीब पांच वर्ष पहले दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद पीड़िता ने पुत्री और पुत्र को जन्म दिया। कुछ समय पहले पति ने उसकी सगी छोटी बहन को भी अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

हाल ही में पति ने पीड़िता की छोटी बहन से शादी कर ली है। मामले की जानकारी पर पीड़िता ने पति का विरोध किया। इस पर पति व उसके परिजन ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा और हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई। थाना हाफिजपुर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News