Hapur News गरमाई राजनीति: अखिलेश यादव के पोस्टर मामले में सपा की SP से शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है। घटना से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर (बबलू प्रधान) कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है। घटना से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर (बबलू प्रधान) कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) के कार्यालय में पहुंचे। जहां एसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ दीपक चतुर्वेदी को सौंपा। जिसमें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सपाइयों ने लगाया साजिश का आरोप (Hapur News)

पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायती पत्र के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने हापुड़ स्थित सरस्वती कॉलेज परिसर के पास एक बहुत बड़ा विवादित और आपत्तिजनक पोस्टर लगा दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से घबराकर तुच्छ विचारधारा के लोगों ने उनकी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से यह कृत्य किया है।पत्र में कहा गया है कि इस प्रकार के पोस्टर लगाने के पीछे मुख्य मकसद समाज में जातिवादी वैमनस्य को बढ़ावा देना और क्षेत्र में दंगा-फसाद कराना है।

Hapur news
Hapur news

प्रिंटिंग प्रेस और साजिशकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग (Hapur News)

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि इस घटना से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता के बीच गहरा रोष व्याप्त है। सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। मुख्य रूप से यह पता लगाया जाए कि यह आपत्तिजनक पोस्टर किस प्रिंटिंग प्रेस में छापा गया और इसके पीछे कौन-कौन से लोग शामिल हैं। सपा प्रतिनिधिमंडल ने पोस्टर छापने वालों और लगाने वालों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

मामले की जांच में जुटी हापुड़ पुलिस (Hapur News)

शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पोस्टर लगाने वाले अज्ञात लोगों की पहचान की जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाए।

 

यह रहे मौजूद (Hapur News )

इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर (बबलू प्रधान), ललित सिंह एडवोकेट, सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, श्यामसुंदर भर्जी, संजय अग्रवाल समेत अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News