Bulandshar : वालीवुड की तर्ज पर प्रेमी युगल को बंधक बना हत्या का प्रयास, मारपीट कर किया अधमरा, पुलिस ने बचाई ऑनर किलिंग की वारदात

Khabarwala24NewsBulandshar: यूपी के जनपद Bulandshar में फिल्मी अंदाज में मोहब्बत के दुश्मनों ने प्रेमी युगल एक कमरे में बंद कर दोनो को रस्सी से बांधकर मारपीट की , प्रेमिका के परिजन प्रेमी युगल की हत्या की तैयारी में थे कि तभी जानकारी पाकर औरंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने प्रेमी युगल को मुक्त […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsBulandshar: यूपी के जनपद Bulandshar में फिल्मी अंदाज में मोहब्बत के दुश्मनों ने प्रेमी युगल एक कमरे में बंद कर दोनो को रस्सी से बांधकर मारपीट की , प्रेमिका के परिजन प्रेमी युगल की हत्या की तैयारी में थे कि तभी जानकारी पाकर औरंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने प्रेमी युगल को मुक्त कराया और दोनो को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, सीएचसी से प्रेमी युवक को हायर मैडिकल सेंटर में भर्ती कराया है। इस मामले में प्रेमिका ने औरंगाबाद थाने में 2 भाईयो सहित 6 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

प्रेमी युगल की हत्या कर जलाने की थी तैयारी!

प्रेमिका ने औरंगाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही पड़ोसी युवक शाहिद से मोहब्बत करती थी, 22 मार्च को अपने प्रेमी से मिलने गई थी, जिसकी भनक उसके परिजनों को लग गई। प्रेमिका के परिजन आधा दर्जन हमलावरों के साथ हाथों में लाठी-डंडे तमंचा लेकर प्रेमी युवक के चाचा के घर में घुस आए और दोनो को उठाकर ले गए। इस दौरान प्रेमी युवक की हत्या के लिए उस पर गोली भी चलाई लेकिन वह बाल-बाल बच गया। जिसके बाद प्रेमी युगल को एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। प्रेमी युगल को इतनी पिटाई की कि वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया । मामले को लेकर जब प्रेमी के चाचा चाची ने बचाने की कोशिश की तो मोहब्बत के दुश्मनों ने चाचा चाची की भी पिटाई कर दी बस फिर क्या था प्रेमी के चाचा ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी ।

Add1
Add1

डायल 112 के मध्यम से सूचना पाकर पीआरवी पुलिस और औरंगाबाद थाना के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे, तो वहां कमरे में बंद प्रेमी युगल को रस्सियों से बंधा देख सन्न रह गए। प्रेमी युगल को बुरी तरह पीटा गया था, प्रेमी की हालत गंभीर थी, पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए थे, हालांकि पुलिस ने दोनों को औरंगाबाद के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्रेम युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। अब प्रेमियों की जिंदगी के लिए अस्पताल में जंग लड़ रहा है। प्रेमिका ने दावा किया कि दोनों को पीट-पीटकर हत्या कर जलाने की फिराक में थे। पुलिस ने पहुंचकर बचा लिया

Bulandshar : वालीवुड की तर्ज पर प्रेमी युगल को बंधक बना हत्या का प्रयास, मारपीट कर किया अधमरा, पुलिस ने बचाई ऑनर किलिंग की वारदात

प्रेमिका ने कराई 6 आरोपियों पर FIR

इस मामले में प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने सलमान पुत्र शकील, वाहिद पुत्र शकील, शहजाद पुत्र खलील व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ औरंगाबाद थाने में धारा 147, 148, 149, 452, 504, 308 354 (ख) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

थाना प्रभारी SHO ने बचाई प्रेमी युगल की जान

इस मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी घटनास्थल पर तुरंत नहीं पहुंचते , तो औरंगाबाद में ऑनर किलिंग की संगीन वारदात हो जाती। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से प्रेमी युगल की जान तो बच गई, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News