खबरवाला 24 न्यूज धौलाना:जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के पास ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गांव ककराना निवासी सोमपाल गाजियाबाद स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। सुबह को वह बाईक पर सवार होकर कंपनी में जा रही थी। औद्योगिक क्षेत्र के पास ट्रक की चपेट में आकर उसकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजन में मचा कोहराम
सड़क दुर्घटना में सोमपाल की मृत्यु की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई और परिजन में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक के तीन बच्चे हैं।


