Bijnor News बिरयानी, बियर और पत्नी… प्रेमिका से पत्नी बनी मेहर के सिगरेट से दागने की पति ने सुनाई कहानी

Khabarwala 24 News Bijnor: Bijnor News उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला द्वारा अपने पति के सीने पर बैठकर उसके शरीर को सिगरेट से जलाने के मामले में पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Bijnor: Bijnor News उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला द्वारा अपने पति के सीने पर बैठकर उसके शरीर को सिगरेट से जलाने के मामले में पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला द्वारा पति को जलाए जाने का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

पत्नी को हिंसक बना दिया (Bijnor News)

अब मेहर जहां नाम के इस महिला के पति ने जो खुलासे किए हैं वो बेहद चौंकाने वाले हैं। पीड़ित पति मनन जैदी ने कहा कि बियर, बिरयानी, सिगरेट और गुटखे की लत ने उसकी पत्नी को हिंसक बना दिया है।

पीड़ित पति ने बताई पूरी कहानी (Bijnor News)

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पति ने बताया कि इन चीजों की डिमांड पूरी नहीं होने पर पर मेहर जहां उस पर अक्सर हमला कर दिया करती थी और उसे फंसाने की भी धमकी देती थी। पीड़ित पति ने बताया कि उसने मेहर जहां से पंचायत होने के बाद लव मैरिज की थी लेकिन निकाह होते ही उसका स्वभाव बदलता गया और वो उस पर नशे की हालत में हमला करने लगी।

जलती सिगरेट से जला दिए शरीर के अंग (Bijnor News)

अब उसके पति की तहरीर पर सियोहारा पुलिस ने मेहर जहां को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पति मनन जैदी ने आरोप लगाया कि मेहर ने पहले उसे नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके हाथ-पैर बांध कर उसके शरीर के अंगों को जलती सिगरेट से जला दिया।

सीसीटीवी फुटेज वायरल (Bijnor News)

पति ने पुलिस को घर के अंदर का सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराया, जिसमें मेहर जहां उस पर शारीरिक हमला करती, उसके हाथ-पैर बांधती और उसकी छाती पर बैठकर उसका गला घोंटने की कोशिश करती नजर आ रही है।

वीडियो में वह अपने पति के शरीर के अंगों को जलती हुई सिगरेट से दागती हुई भी देखी जा सकती है। पति मनन जैदी ने दावा किया है कि उसने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर नशीला पदार्थ खिलाकर प्रताड़ित करने, हाथ-पैर बांधने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Bijnor News)

पुलिस ने मेहर जहां के खिलाफ इस मामले में हत्या का प्रयास, हमले और यातना सहित आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News