Stock Market में अच्छे दिनों की आहट के बीच इन 5 शेयरों पर आज रखें नजर

Khabarwala 24 News New Delhi: Stock Market शेयर बाजार के अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। कल सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी उछाल के साथ बंद हुए। यह लगातार छठा सत्र था जब बाजार में बढ़त देखने को मिली। मार्केट इस स्थिति में आ गया है कि मजबूत फंडामेंटल वालीं और ऐसी कंपनियों के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Stock Market शेयर बाजार के अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। कल सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी उछाल के साथ बंद हुए। यह लगातार छठा सत्र था जब बाजार में बढ़त देखने को मिली। मार्केट इस स्थिति में आ गया है कि मजबूत फंडामेंटल वालीं और ऐसी कंपनियों के शेयरों में एक्शन में नजर आने लगा है जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आती हैं। आज भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है।

Hyundai Motor India (Stock Market)

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के बोर्ड ने भारत में टूलिंग सेंटर की स्थापना और उसे ऑपरेट करने के लिए करीब 694 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। कंपनी का कहना है कि इस निवेश का उद्देश्य स्टैम्पिंग टूल्स और पैनल्स का समय पर लोकल प्रोडक्शन सुनिश्चित करके सप्लाई चेन को मजबूत बनाना है। कल कंपनी का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ 1751 रुपये पर बंद हुआ था।

- Advertisement -

Rail Vikas Nigam Ltd (Stock Market)

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसने सेंट्रल रेलवे से जुड़ा 115.8 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट जीता है। ऑर्डर बुक में मजबूती वाली इस खबर का असर RVNL के शेयर पर दिखाई दे सकता है, जो सोमवार को तीन प्रतिशत से ज्यादा की उछाल के साथ 373.10 रुपये पर बंद हुआ था।

Brigade Enterprises Limited (Stock Market)

रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कल बाजार बंद होने के बाद बताया कि उसने बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में 4.4 एकड़ जमीन खरीदी है। इस जमीन पर प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। सोमवार को कंपनी का शेयर 4.26 प्रतिशथ की मजबूती के साथ 1004.90 रुपये पर बंद हुआ था।

HCL Technologies (Stock Market)

इस आईटी कंपनी का शेयर कल 2.31 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। 1602.85 रुपये के भाव पर मिल रहे इस स्टॉक में आज भी एक्शन दिखाई दे सकता है। दरअसल, एचसीएल ने कल बाजार बंद होने के बाद बताया कि उसने फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्रीज में इनोवेशन और ट्रांफॉर्मेशन को बढ़ावा देने के लिए वेस्टर्न यूनियन के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है।

- Advertisement -

Garden Reach Shipbuilders (Stock Market)

डिफेंस सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी ने जर्मन फर्म के साथ मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) सीरीज के दो जहाजों के कंस्ट्रक्शन और डिलीवरी के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस खबर से कंपनी के शेयरों में एक्शन नजर आ सकता है, जो सोमवार को 0.20 प्रतिशथ की तेजी के साथ 1705 रुपये पर बंद हुआ था।

 

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News