जिला इंवेस्टर्स समिट: निवेशकों ने 23 हजार करोड़ के एम.ओ.यू किए साइन, डीएम ने जताया अाभार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: जिला इंवेस्टर्स समिट का मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रीजेंसी में शुभारंभ हुआ। अब तक 23 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए। समिट में बड़ी संख्या में उद्यमियों और व्यापारियों ने भाग लिया। एनसीआर का प्रमुख जनपद होने के कारण उद्योगपतियों को जनपद हापुड़ पसंद आ रहा है। यहीं कारण है कि विदेशों के साथ साथ देश के कई राज्यों से यहां उद्यमी निवेश करने के लिए पहुंच रहे हैं।

प्रदेश में निवेश का एक अच्छा माहौल बना है:नरेंद्र कश्यप

सीमेट के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने निवेशकों को बताया कि प्रदेश में निवेश का एक अच्छा माहौल बना है, इसी क्रम में जनपद में भी निवेश की असीम संभावनाएं हैं, उन्होंने सभी भावी निवेशको को जनपद में निवेश करने हेतु प्रोत्साहित किया l

- Advertisement -

उन्होंने आज 24 जनवरी 2023 को बालिका दिवस व उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। जनपद हापुड़ को गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ के रूप में खासकर जाना जाता है ।

उन्होंने कहा कि आज यूपी का स्वरूप बदल रहा है अब उत्तर प्रदेश को अपराध के लिए नहीं औद्योगिक क्षेत्र के लिए जाना जाता है अन्य राज्य के लोग भी यूपी में निवेश करना चाहते हैं और वे योगी सरकार की प्रशंसा भी करते हैं । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी विकास के नए आयामों को छू रहा है। भारत को राजस्व देने वाला यूपी प्रथम स्थान पर है ,आत्मनिर्भर भारत बनने के लिए निवेश करना महत्वपूर्ण है। सरकार पूरी सामर्थ्य और शक्ति से आपके साथ हैं ।

 बहुत तेजी से बढ़ रही है कनेक्टिविटी

- Advertisement -

प्रदेश सरकार में मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यूपी में जेवर में एक बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है। कनेक्टिविटी बहुत तेजी से बढ़ रही है। इस छोटे से जनपद हापुड़ में उद्योगपतियों का सहयोग हापुड़ की गरिमा को बढ़ा रहा है और उत्तर प्रदेश की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है जिला प्रशासन व उद्यमियों के सहयोग से हापुड़ संपन्न हो रहा है और यह सौगात उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर मिली है

प्रदेश में निवेश का अच्छा माहौल बना:सांसद

मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के राजेंद्र अग्रवाल ने इन्वेस्टर समिट को संबोधित करते हुए सभी निवेशकों को बताया कि प्रदेश में निवेश का एक अच्छा माहौल बना है। इसी क्रम में जनपद हापुड़ में भी निवेश की असीम संभावनाएं हैं ।उन्होंने सभी भावी निवेशकों को जनपद में निवेश करने हेतु प्रोत्साहित किया l

विदेशों से भी कई उद्यमी निवेश के लिए जनपद में आ रहे हैं: जिलाधिकारी

इन्वेस्टर समिट में बोलते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि इस समिट में आए सभी अतिथियों का स्वागत करती हूं। उन्होंने कहा कि सपने देख कर पूरा करना एक बहुत बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था के सपने को पूरा करने में पूरी टीम लगी है । उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में 33 पॉलिसी की भी जानकारी उद्योगपतियों को दी। उन्होंने कहा कि आज इस समिट में 23000 करोड़ का एम ओ यू साइन हुए हैं इसी निवेश को धरातल पर लाना है l विदेश से भी कई उद्यमी आ रहे हैं। उद्योगपितयों को पूरा सहयोग मिलेगा।

सुरक्षा व्यवस्था प्रणाली बेहतर रहेगी:एसपी

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भी कहा कि इतने बड़े स्तर पर एम0 ओ0 यू0 साइन करना बड़े गर्व की बात है । उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया की सुरक्षित वातावरण में ही उद्योग लगाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था प्रणाली बेहतर रहेगी। उद्यमी बेहिचक होकर उनके समक्ष अपनी समस्या रखें उसका शीघ्र ही निदान किया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों से यहां ज्यादा से ज्यादा निवेश करने का अनुरोध किया।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक सदर विजयपाल आढ़ती, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, जिला अध्यक्ष उमेश राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, अपर जिलाधिकारी श्रद्धां शांडिल्यायन समेत अनेक अधिकारी और उद्यमी मौजूद थे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-