Aaj ka Rashifal मेष, वृष समेत 7 राशियों को आशीर्वाद, किसका संकट बढ़ाएंगे शनि, जानने के लिये पढ़े आज का राशिफल

Khabarwala 24 News New Delhi 3 February 2024 : Aaj ka Rashifal माघ कृष्ण अष्टमी यानी कालाष्टमी तीन फरवरी शनिवार को है, इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा अर्चना का विशेष फल होता है और यह भी माना जाता है काल भैरव की पूजा करने वाले को शनि नहीं सताते तो आइये जानते हैं […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi 3 February 2024 : Aaj ka Rashifal माघ कृष्ण अष्टमी यानी कालाष्टमी तीन फरवरी शनिवार को है, इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा अर्चना का विशेष फल होता है और यह भी माना जाता है काल भैरव की पूजा करने वाले को शनि नहीं सताते तो आइये जानते हैं 3 फरवरी 2024 को शनि किन लोगों को आशीर्वाद देने वाले हैं।

मेष राशि (Aaj ka Rashifal)

आप की कार्ययोजना का विस्तार संभव है। दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। राजनीति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापारिक शत्रु परास्त होंगे। नए अनुबंधों से कीर्ति बढे़गी। शुभ रंग लाल है।

- Advertisement -

वृष राशि (Aaj ka Rashifal)

आज आपके प्रयासों से यश वृद्धि होगी। मित्र मिलन के योग बन रहे हैं, शत्रु परास्त होंगे। घर-में शांति बनाए रखें। व्यवहार में नम्रता बनाए रखें। शुभ रंग सफेद है।

मिथुन राशि (Aaj ka Rashifal)

आर्थिक निवेश में हानि का भय सताएगा। माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी। आज धनलाभ के योग बनते हैं। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। शुभ रंग हरा है।

कर्क राशि (Aaj ka Rashifal)

आपकी लापरवाही से रोग और कष्ट का भय बना रहेगा। बिना सोचे काम करने से हानि की संभावना है। पुराने विवाद उभर सकते हैं। आज गरीबों को फल दान में दें। शुभ रंग फिरोजी है।

- Advertisement -

सिंह राशि (Aaj ka Rashifal)

आपके के कार्यों में अवरोध से परेशान होंगे। आज धैर्य ही काम आएगा। आर्थिक निवेश में लाभ की संभावना कम है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। उधार लेनदेन से आज बच कर रहें। शुभ रंग भूरा।

कन्या राशि 

आपकी सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। मेहमानों का आगमन संभव है। शुभ रंग पीला।

तुला राशि

आज समाज में मान और यश में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शनिवार को शत्रु भय रहेगा। प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। संतों का आशीर्वाद मिलेगा। शुभ रंग स्लेटी है।

वृश्चिक राशि 

समय की अनुकूलता कार्य सिद्ध करेगी। व्यावसायिक लाभ के योग हैं। निवास स्थान पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा। पुराने रोग उभरने की संभावना है, सतर्क रहें। शुभ रंग गुलाबी।

धनु राशि 

अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। निर्माण कार्य में बाधा के योग बनते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं । शुभ रंग आसमानी रहेगा।

मकर राशि 

दिन की सार्थकता को समझें और अपने उद्देश्य के प्रति कार्य करें। व्यावसायिक कार्य में लाभ के अवसर बनेंगे। निजी संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है। आप कमजोर दिल के हैं, शुभ रंग नीला रहेगा।

कुंभ राशि 

लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। धनलाभ के योग हैं। आपके वर्चस्व को देख कर शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवहार कुशलत बनने की आवश्यकता है। शुभ रंग काला है।

मीन राशि 

आज निजी खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यसिद्धि न होने से चिड़चिड़ापन होगा। निराशा का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग हरा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News