Viral Video पाकिस्तान की ASP शहरबानो नकवी का वायरल वीडियो, एक घंटे में मर्डर मिस्ट्री सुलझाने का दावा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video पाकिस्तान (Pakistan)के लाहौर की असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) शहरबानो नकवी (Shehrbano Naqvi)एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनके बहादुरी के लिए नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से। एक पॉडकास्ट के दौरान, ASP शहरबानो ने दावा किया कि उन्होंने महज एक घंटे में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video पाकिस्तान (Pakistan)के लाहौर की असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) शहरबानो नकवी (Shehrbano Naqvi)एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनके बहादुरी के लिए नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से। एक पॉडकास्ट के दौरान, ASP शहरबानो ने दावा किया कि उन्होंने महज एक घंटे में एक मर्डर मिस्ट्री सुलझा दी और आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। यह दावा सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का कारण बन गया है, और नेटिजन्स ने उनकी एक्टिंग और घटनाक्रम पर सवाल उठाए हैं।

वायरल वीडियो में क्या हुआ? (Viral Video)

वीडियो में ASP शहरबानो नकवी पॉडकास्ट के दौरान एक फोन कॉल उठाती हैं, जिसमें उन्हें मर्डर केस की जानकारी मिलती है। वह तुरंत मामला हल करने के लिए मौके पर जाती हैं, और एक घंटे के भीतर वापस आकर दावा करती हैं कि उन्होंने न सिर्फ मर्डर की गुत्थी सुलझाई, बल्कि आरोपी को भी पकड़ लिया।

इस कथित घटनाक्रम को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए और इसे फिल्मी स्टाइल की एक्टिंग से जोड़ते हुए उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई। लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट और प्रोपेगेंडा मान रहे हैं, और वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग: (Viral Video)

नेटिजन्स ने वीडियो को देखकर तंज कसा, “इतनी तेजी से तो नेटफ्लिक्स की सीरीज भी खत्म नहीं होती।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “गुर्दे को छू लेने वाली एक्टिंग!” कुछ लोग इसे महज एक प्रचार सामग्री (पब्लिसिटी स्टंट) के रूप में देख रहे हैं, जबकि अन्य ने इसे ‘फिल्मी सीन’ से जोड़ा।

शहरबानो की पहले की बहादुरी की घटनाओं को अब लोग नए नजरिए से देखने लगे हैं, खासकर जब उनके पुराने कामों को भी अब संदेह की नजर से देखा जा रहा है।

क्या है मामला? (Viral Video)

  • ASP शहरबानो ने एक पॉडकास्ट में दावा किया कि एक मर्डर केस का समाधान उन्होंने महज एक घंटे में किया।
  • सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर ट्रोलिंग हो रही है, और लोग इसे एक पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं।
  • ASP को पहले लाहौर के अचरा बाजार में भीड़ से एक महिला को बचाने के लिए सराहा गया था, लेकिन इस वीडियो ने उनके काम पर सवाल उठाए हैं।
  • यहां देखिए वीडियो

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News