England Tour Team India Squad शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कमान, ऋषभ पंत को भी बड़ी जिम्मेदारी, इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान

Khabarwala 24 News New Delhi : England  Test Team India Squad अगले महीने भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम और नए टेस्ट कप्तान का ऐलान कर दिया गया।18 सदस्यीय टीम की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : England  Test Team India Squad अगले महीने भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम और नए टेस्ट कप्तान का ऐलान कर दिया गया।18 सदस्यीय टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है। वहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। देखा जाए तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बाद भारतीय टीम की ये पहली टेस्ट सीरीज होने जा रही है। अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा रहे 7 खिलाड़ी इंग्लैंड टूर पर नहीं जाएंगे।

बदली-बदली नजर आएगी भारतीय टीम ( England  Test Team India Squad)

भारत ने पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और ये दौरा इस साल जनवरी में सिडनी टेस्ट के साथ खत्म हुआ था। ऑस्ट्रेलिया दौरा भारतीय टीम यादगार नहीं रहा था और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उसे 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी। आगामी इंग्लैंड सीरीज में भारतीय टीम काफी बदली-बदली नजर आएगी। ये बदलाव चार महीने में ही हो गया है। इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

सरफराज, तनुष और देवदत्त भी नहीं ( England  Test Team India Squad)

रविचंद्रन अश्विन भी इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान और तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। तनुष कोटियन और देवदत्त पडिक्कल भी टीम का पार्ट नहीं हैं। तनुष और पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीच सीरीज में स्क्वॉड में शामिल किया गया था।

इन खिलाड़ि‍यों को मिली टीम में जगह ( England  Test Team India Squad)

वहीं 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। इसमें अर्शदीप सिंह, साई सुदर्शन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर और करुण नायर का नाम शामिल है। साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह तो पहली बार टेस्ट टीम में शामिल हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह थे। बुमराह ने तो उस दौरे पर दो टेस्ट मैचों में कप्तानी भी की थी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय स्क्वॉड ( England Test Team India Squad)

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, तनुष कोटियन, देवदत्त पडिक्कल।

भारतीय टीम का 18 सदस्यीय दल ( England Test Team India Squad)

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल ( England  Test Team India Squad)

पहला टेस्ट: 20-24 जून, 2025- हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, 2025- एजबेस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, 2025- लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, 2025- ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025- द ओवल, लंदन

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News