Hapur विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.47 लाख रुपये की ठगी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भमैड़ा निवासी इरशाद खान के एक रिश्तेदार समेत पांच लोगों से दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने 5.47 लाख रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भमैड़ा निवासी इरशाद खान के एक रिश्तेदार समेत पांच लोगों से दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने 5.47 लाख रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर अब पुलिस ने पिता व उसके दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

इरशाद खान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बताया कि वह अपने साले के लडक़े मुशाहिद निवासी कस्बा खानपुर जिला बुलंदशहर को साथ लेकर अपने पुराने मित्र शाहरूख निवासी गांव बरोली जिला बुलंदशहर से मिला था। आरोपी शाहरूख ने अपने पास दुबई के पांच वीजा होने की बात उनसे कही थी। आरोपी ने एक रिश्तेदार समेत पांच लडक़ों को तैयार उन्हें दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा भी दिया था।

इस ऐवज में आरोपी ने प्रत्येक आदमी से 1.10 लाख रुपये की मांग भी की थी। आरोपी की बातों पर विश्वास कर उन्होंने अपने साले के लडक़े मुशाहिद, जावेद अली, मुजीब सैफी, अनवर व सादाब के पासपोर्ट बनवा लिए। इसके बाद उन्होंने विभिन्न तारीखों में 5.47 लाख रुपये आरोपी शाहरूख, उसके पिता रियासुद्दीन व भाई अजहर को नगद व उनके खातों में हस्तांत्रित कर दिए थे। रुपये वापस मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की (Hapur)

बाबगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शाहरूख, रियासुद्दीन व अजहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hapur विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 5. 47 लाख रुपये की ठगी Hapur विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 5. 47 लाख रुपये की ठगी Hapur विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 5. 47 लाख रुपये की ठगी

Add
Add

Hapur
Hapur

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News