Russia Ukraine War सुपरपावर अमेरिका के सामने पुतिन-जेलेंस्की नतमस्तक, ट्रंप का ऐलान, जल्द खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध

Khabarwala 24 News New Delhi : Russia Ukraine War will end soon अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मॉस्को और कीव के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए एक साथ आना चाहिए। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, मुझे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Russia Ukraine War will end soon अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मॉस्को और कीव के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए एक साथ आना चाहिए। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, मुझे लगता है कि राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की को एक साथ आना चाहिए, क्योंकि हम लाखों लोगों को मरने से रोकना चाहते हैं।

यूक्रेन ने मानी ट्रंप की बात (Russia Ukraine War)

दूसरी ओर, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें निष्पक्ष परिणाम की उम्मीद है। जेलेंस्की का यह बयान वाशिंगटन द्वारा कीव पर खनिज संसाधनों तक पहुंच प्रदान करने वाले समझौते पर हस्ताक्षर करने के बढ़ते दबाव के बीच आया है। यह एक ऐसा समझौता है जो हमारे संबंधों को मजबूत कर सकता है और मुख्य बात यह है कि इस पर आगे काम करना है ताकि यह काम कर सके। मुझे एक परिणाम की उम्मीद है – एक निष्पक्ष परिणाम।”

3 साल से चल रहा युद्ध (Russia Ukraine War)

जिस युद्ध के बारे में माना जा रहा था कि रूस दो दिन में जीत जाएगा, वो अमेरिका और नाटो देशों के समर्थन की वजह से तीन साल तक खिंच गया। इसका नतीजा हजारों लोग मारे गए। हजारों लोग देश छोड़कर चले गए। अमेरिका में सत्ता बदल गई और यूक्रेन की मर्जी के बिना रूस और अमेरिका ने सऊदी अरब में डील की बात की। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन को अब तक दी गई मदद के बदले यूक्रेन के खनिज संसाधनों तक पहुंच के लिए समझौता का दबाव भी बनाया।

खत्म होने जा रहा है युद्ध (Russia Ukraine War)

जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों को साथ लेकर युद्ध लड़ने की कोशिश की। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध अब समाप्त होने जा रहा है और इसका फ़ायदा सिर्फ़ रूस को ही होगा। राजनयिक सूत्रों ने एएफपी को बताया कि, शुक्रवार को अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में यूक्रेन संघर्ष पर एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें रूस के कब्जे वाले कीव क्षेत्र का जिक्र नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में मॉस्को के राजदूत वसीली नेबेंज़्या ने इसे “एक अच्छा कदम” बताते स्वागत किया है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News