Weather दिल्ली से क्या चली गई ठंड? यूपी में भी बढ़ रहा तापमान, जानिए मौसम विभाग का नया अपडेट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश की राजधानी दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप हो रही है। जिससे गर्मी का एहसास होने लगा है. लोगों के गर्म कपड़े अब बंद होने लगे हैं। लेकिन क्या दिल्ली से ठंड वाकई चली गई […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश की राजधानी दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप हो रही है। जिससे गर्मी का एहसास होने लगा है. लोगों के गर्म कपड़े अब बंद होने लगे हैं। लेकिन क्या दिल्ली से ठंड वाकई चली गई है?

इस बार जनवरी में भी मौसम अधिकतर शुष्क रहा है और मौसम विभाग ने कहा था कि फरवरी भी इस बार ऐसी ही रहने वाली है। जनवरी महीने में बारिश की कमी देखी गई और फरवरी महीने में अभी तक बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। ऐसे में जब हवा में नमी नहीं होती है तो पानी के कण सूरज से आने वाले विकिरण को सोख नहीं पाते हैं। ऐसी स्थिति में तापमान बढ़ने लगता है।

कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल (Weather)

आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यानी आज भी दिल्ली में मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा, दोपहर में अच्छी धूप निकलेगी जो ठंड के एहसास को कम करेगी। आने वाले दिनों में हल्के-हल्के न्यूनतम तापमान भी बढ़ता नजर आएगा जिससे ठंड में और कमी महसूस होगी। इन दिनों सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखा जा सकता है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड कम होती जा रही है। दिन के समय गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि सुबह तड़के और रात के समय अभी भी थोड़ी बहुत ठंड पड़ रही है। प्रदेश में दो दिनों तक 20 से 3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।अगले एक हफ्ते तक प्रदेश का मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान धुंध व छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जिसकी वजह से थोड़ी बहुत ठंड अभी बढ़ सकती है। हालांकि अभी बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है।

यूपी में मौसम रहेगा साफ (Weather)

6 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसी तरह 7 फरवरी को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने के साथ ही तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

8 फरवरी को भी सूबे में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस अवधि में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध व छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।इसी क्रम में 9, 10 और 11 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम कोई लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं है। मौसम बिल्कुल साफ बना रहेगा। इस बीच देर रात और सुबह के समय धुंध व छिछला कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं।

कैसा रहेगा उत्तारखंड का मौसम (Weather)

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और टिहरी जनपद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मसूरी में बदला मौसम का मिजाज (Weather)

मंगलवार को सुबह से ही देहरादून में बादल मंडराते रहे जबकि मसूरी में मंगलवार की शाम मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने पारा लुढ़का दिया और ठंड बढ़ गई। शाम के समय मसूरी का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले कुछ वर्षों से मौसम के बदलते पैटर्न का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है।

कैसा रहेगा अन्य राज्यों का हाल (Weather)

स्काईमेट के मुताबिक, आज लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में भी छिटपुट हल्की बारिश संभव है। अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान अगले 24 घंटों के बाद धीरे-धीरे कम होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News