2024 Somvati Amavasya साल की आखिरी अमावस्या पर करें खास उपाय, मिलता है पितरों का आशीर्वाद, 2025 में भी नहीं आएंगे कष्ट

Khabarwala 24 News New Delhi : 2024 Somvati Amavasya सनातन धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा को बहुत खास माना गया है। अमावस्या तिथि पूर्वजों को समर्पित होती है। इस दौरान पूजा पाठ स्नान दान आदि उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इस साल सोमवती अमावस्या 30 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : 2024 Somvati Amavasya सनातन धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा को बहुत खास माना गया है। अमावस्या तिथि पूर्वजों को समर्पित होती है। इस दौरान पूजा पाठ स्नान दान आदि उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

इस साल सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को मनाई जाएगी। हम आपको बता रहे हैं कि साल की अंतिम अमावस्या पर किन कार्यों व उपायों को करने से नया साल खुशहाल बना रहेगा और परिवार को कष्ट नहीं उठाना पड़ेगा तो आइए जानते हैं।

- Advertisement -

अमावस्या पर करें ये खास उपाय (2024 Somvati Amavasya)

सोमवती अमावस्या पर शिवलिंग का दूध, दही, शहद, घी से अभिषेक करें और उपवास रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। इस दिन भगवान शिव के ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र जाप करें। इसके अलावा गरीबों और जरूरतमंदों को दान भी दें। ऐसा करने से सुख समृद्धि बनी रहती है।

इस तिथि पितरों का तर्पण करना (2024 Somvati Amavasya)

पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें साथ ही घी का दीपक भी जलाएं। अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण जरूर करना चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इस दिन शिव पार्वती की पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि बढ़ती है।

अमावस्या पर करें मंत्रों का जाप (2024 Somvati Amavasya)

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
ॐ नम: शिवाय।
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News