CLOSE

Air Defence System Of India भारत पर हमला करने वाले दुश्मन हो जाएंगे उल्टा तबाह, PM Modi ने छुपा रखे हैं ये ‘ब्रह्मास्त्र’

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Air Defence System Of India हाल के समय दुनिया के कई बड़े देशों ने अपनी सैन्य ताकत में इजाफा किया है। भारत इसमें शामिल है। भारत अपनी तीनों सैनाओं को अत्याधुनिक हथियारों से लेस कर रहा है। वहीं इस वक्त दुनिया में दो युद्ध चल रहे हैं।

एक तरफ रूस और यूक्रेन एक दूसरे पर जमकर मिसाइलों से हमले कर रहे हैं। तो वहीं मीडिल ईस्ट में इजरायल अकेले दम पर गाजा, ईरान और लेबनान में मौत बनकर बरस रहा है। इन दोनों ही जंगों में कई नए सवाल खड़े हुए हैं। जैसे की आपको याद होगा ईरान इजरायल एक साथ कई सारी मिसाइलों से हमला कर दिया था। अगर भविष्य में भारत पर ऐसा कोई हमला होता है तो क्या भारत इससे खुद को बचा पाएगा। चलिए जानते हैं ऐसे हमलों से बचने के लिए भारत के पास कौन से हथियार हैं।

एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defence System Of India)

भारत ने युद्ध स्तर पर एडवांस एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम विकसित किए हैं या फिर विदेशों से खरीदे हैं। इनमें स्वदेशी पृथ्वी एयर डिफेंस (PAD) और एडवांस एयर डिफेंस (AAD) शामिल है। ये एयर डिफेंस सिस्टम बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर मार गिराने में सक्षम है। जहां पृथ्वी एयर डिफेंस वायुमंडल के बाहर से आने वाले खतरों से निपटता है। तो वहीं एडवांस एयर डिफेंस वायुमंडल के अंदर के खतरों को तबाह कर देता है।

- Advertisement -

आकाश मिसाइल सिस्टम (Air Defence System Of India)

भारत में ही बनाया गया आकाश मिसाइल सिस्टम धरती से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम है। इसका डिजाइन बैलिस्टिक मिसाइल से निपटने के लिए किया गया है। आसमान से आने वाले खतरों को 30 किलोमीटर ऊपर ही खत्म करने में ये मिसाइल सिस्टम सक्षम है।

एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम (Air Defence System Of India)

भारत ने अपने करीबी दोस्त रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी खरीदा है। ये हवाई खतरों का खात्मा करने में सबसे ज्यादा असरदार है। एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का लोहा अमेरिका समेत उसके कई साथी देश मानते हैं। एस-400 के तीन स्क्वॉड्रन भारत को मिल चुके हैं और ये 400 ि दूर और 30 किमी की ऊंचाई पर दुश्मन की मिसाइलों को तबाह कर सकते हैं।

बराक-8 मिसाइल सिस्टम (Air Defence System Of India)

इन सबके अलावा भारतीय वायुसेना ने साल 2021 में बराक-8 मिसाइल को अपने बड़े में शामिल किया था। जो मध्यम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है. यह दुश्मन के फाइटर जेट्स, मिसाइलें, हेलिकॉप्टर और यूएवी को तबाह कर सकती है। इन सभी एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम के बदौलत भारत का एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम पूरी तरह चाक-चौबंद है। इसके बावजुद DRDO और प्राइवेट कंपनी लगातार डिफेंस सिस्टम को और एडवांस बनाने में जुटी हुई हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-