Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सोमवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स हापुड़ के सभागार में व्यापारी शिरोमणि दानवीर भामाशाह जी की जयंती बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख व्यापारियों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश तथा समाज के प्रति भामाशाह जी के अतुलनीय योगदान को याद किया।
राष्ट्रसेवा का अनूठा उदाहरण थे भामाशाह (Hapur News)
समारोह के मुख्य वक्ता और अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल (छावनी वाले) ने अपने संबोधन में कहा कि भामाशाह जी सिर्फ एक व्यापारी नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यापारी समाज की आन, बान और शान थे। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर राष्ट्रसेवा का ऐसा अनूठा उदाहरण पेश किया, जो सदियों तक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
इतिहास के पन्नों में दर्ज है गौरवगाथा (Hapur News)
वहीं, प्रमुख व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने भामाशाह जी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब मेवाड़ संकट में था, तब उन्होंने महाराणा प्रताप की मदद के लिए अपना पूरा खजाना खोल दिया था। उनके इस ऐतिहासिक और निःस्वार्थ सहयोग को इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान राष्ट्रभक्त की जयंती मनाना पूरे व्यापारी समाज के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
इस अवसर पर व्यापार जगत की तमाम जानी-मानी हस्तियों ने भामाशाह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष मक्खन, सुशील गोयल (सिद्धबली मार्बल), मनीष नीटू, सुधीर गोयल बिट्टू, हिमांशु गोयल (भट्ठे वाले), अमित गोयल सिंपल, सतीश अग्रवाल (स्टेट बैंक वाले), संजीव कृपाल गुड्डू, राजीव गुडलक, पुलकित सिंघल (चार्टर्ड अकाउंटेंट), अरुण जिंदल, योगेश बारदाने वाले, आशीष मित्तल, रक्षक गुप्ता, मोहित अग्रवाल (एडवोकेट), दीपांशु कनोडिया (एडवोकेट), मनीष अग्रवाल मामा, अंकुर कंसल (दाल मिल वाले), राजीव गर्ग (दत्तियाना वाले), सोनू बंसल, सोनू कांति और सुभाष लुहारी सहित भारी संख्या में व्यापारी और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


