Weather दिल्ली NCR में ठंड की दस्तक ! इन 6 राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानिए मौसम का हाल?

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ठंड कई राज्यों में एंट्री कर चुकी है। दिल्ली-NCR में भी दस्तक दे चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 नवंबर से दिल्ली-हृष्टक्र में घना कोहरा छाने का अलर्ट दिया है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। हरियाणा, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ठंड कई राज्यों में एंट्री कर चुकी है। दिल्ली-NCR में भी दस्तक दे चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 नवंबर से दिल्ली-हृष्टक्र में घना कोहरा छाने का अलर्ट दिया है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी घनी धुंध छाएगी। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बीते दिन भी घनी धुंध छाई रही।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। साथ ही इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में मौसम 4 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

कुछ शहरों में चलने लगी ठंडी हवाएं (Weather)

उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुछ शहरों में ठंडी हवाएं भी चलने लगी हैं। अब राजस्थान में घनी धुंध छाने की चेतावनी है। 15 नवंबर के बाद उत्तर भारत के सभी राज्य ठंड की चपेट में आ जाएंगे। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 5 दिन देश के 6 राज्यों में बारिश होने का यलो अलर्ट भी दिया हुआ है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला एरिया बना है। आइए जानते हैं कि 16 नवंबर तक किन राज्य में बारिश हो सकती है?

इन राज्यों में छाएगा कोहरा (Weather)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 11-12 नवंबर को सुबह और रात के समय कोहरे की चादर बिछने की संभावना है। राजस्थान में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। झारखंड में अगले 4 दिन सुबह में कोहरा या धुंध छा सकता है।

यूपी का कैसा रहेगा मौसम (Weather)

यूपी में इन दिनों मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नवंबर के इस महीने में ठंड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आने वाले 48 घंटे के अंदर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जिससे ठंड और बढ़ेगी। यूपी में अभी गुलाबी सर्द ही रहने की संभावना जताई गई है। अभी कोई पश्चिमी विच्छोभ सक्रिय नहीं हुआ है। प्रदेश में 11 नवंबर यानी सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में सुबह के समय छिछले से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है।

कैसा रहेगा यूपी में आने वाला मौसम? (Weather)

ऐसे ही 12, 13 और 14 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं। इसी तरह 15 नवंबर को धुंध और छिछला कोहरा छा सकता है। इसके साथ ही 16 नवंबर को सुबह के समय सिर्फ धुंध छाने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर महीने के आखरी सप्ताह से पूरे प्रदेश में कोहरा भी बढ़ेगा और इससे यूपी के तापमान में भी कमी आएगी।

दीवाली बाद यूपी के कई जनपदों में बढ़ी हल्की ठंड (Weather)

वहीं प्रदेश के तापमान में अभी ज्यादा कोई बदलाव न होने की संभावना है, लेकिन आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार जताए गए हैं। इसके चलते कई जिलों में रात को कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि प्रदेश में दीवाली के बाद से हल्की-फुल्की ही ठंड पड़नी शुरू हुई है। इस समय प्रदेश के जिलों में रातें हल्की सर्द और दिन के समय ठीकठाक धूप हो रही है। हालांकि कई जगहों पर सुबह के धुंध और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

तापमान में गिरावट की उम्मीद (Weather)

आसमान मुख्यत: साफ और शुष्क रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश में १५ नवंबर के बाद मौसम करवट बदल सकता है। उत्तर भारत में बर्फबारी और शीत लहरों के कारण प्रदेश के तापमान में 15 नवंबर के बाद काफी गिरावट होने की उम्मीद है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश (Weather)

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला एरिया बनने की संभावना है। इसके असर से 11 नवंबर से 16 नवंबर के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आज 11 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में भारी बारिश हो सकती है। १२ नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुदुचेरी और यमन, रायलसीमा, कराईकल शहर में भारी बारिश हो सकती है। 13 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, माहे, रायलसीमा में 13 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है।

14 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पुदुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और कराईकल, माहे, यमन, रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है। 15 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और कराईकल, माहे में भारी बारिश हो सकती है। 16 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में बारिश होने का पूर्वानुमान नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News