Railway News कुचेसर चौपला पर डंफर फाटक से टकराया , ओएचटी लाइन हुई क्षतिग्रस्त, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुई प्रभावित

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला रेलवे फाटक पर एक मिट्टी से भरे डंफर ने रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में ओएचटी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गया। लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो गया। मेरठ से लखनऊ जाने वाली […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला रेलवे फाटक पर एक मिट्टी से भरे डंफर ने रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में ओएचटी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गया। लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो गया।

मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को कुचेसर चौपला के पास, राज्यरानी एक्सप्रेस को बाबूगढ़ में रोका गया है। इसके अलावा दिल्ली मुरादाबाद लाइन पर अन्य ट्रेनों को भी विभिन्न स्थानों पर रोका गया है। वहीं रेलवे की टीम ओएचटी लाइन को चालू करने में जुट गई है। रेलवे अफसरों का दावा है कि जल्द ही रूट को सुचारू करा दिया जाएगा।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला (Railway News)

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह को मिट्टी से भरा एक डंपर कुचेसर रोड चौपला रेलवे फाटक पर पहुंचा तो अचानक डंफर फाटक से टकरा गया। इस हादसे में ओएचटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

Railway news -
Railway news –

लाइन के क्षतिग्रस्त होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। रेलवे अफसरों को लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली तो उनमें अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोका गया। क्षतिग्रस्त तारों को सही कराने के लिए टीम मौके पर पहुंची और तार जोड़ने में जुट गई।

- Advertisement -

ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोका (Railway News)

मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को कुचेसर रोड चौपला के पास रोक दिया गया। जबकि मेरठ से लखनऊभ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को बाबूगढ़ के पास रोक दिया गया। इस लाइन की अन्य ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोका गया। तार टूटने के कारण रक्सौल से 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस 56 मिनट, 12036 पूर्णागिरी एक्सप्रेस 16 मिनट, मुरादाबाद गाजियाबाद मैमू 56 मिनट देरी से चल रही है।

मौके पर पहुंची टीम (Railway News)

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि टीम को मौके पर भेज दिया है और टीम तारों को सही करने में जुट गई है। जल्द ही रूट को सुचारू कर दिया जाएगा। तार टूटने के कारण ट्रेनों के देरी से पहुंचने और विभिन्न स्थानों पर रुकने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर आरपीएफ की टीम फाटक क्षतिग्रस्त और तार टूटने के मामले की जांच में जुट गई है। आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

Railway news कुचेसर चौपला पर डंफर फाटक से टकराया , ओएचटी लाइन हुई क्षतिग्रस्त, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुई प्रभावित Railway news कुचेसर चौपला पर डंफर फाटक से टकराया , ओएचटी लाइन हुई क्षतिग्रस्त, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुई प्रभावित Railway news कुचेसर चौपला पर डंफर फाटक से टकराया , ओएचटी लाइन हुई क्षतिग्रस्त, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुई प्रभावित Railway news कुचेसर चौपला पर डंफर फाटक से टकराया , ओएचटी लाइन हुई क्षतिग्रस्त, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुई प्रभावित Railway news कुचेसर चौपला पर डंफर फाटक से टकराया , ओएचटी लाइन हुई क्षतिग्रस्त, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुई प्रभावित

Railway news कुचेसर चौपला पर डंफर फाटक से टकराया , ओएचटी लाइन हुई क्षतिग्रस्त, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुई प्रभावित Railway news कुचेसर चौपला पर डंफर फाटक से टकराया , ओएचटी लाइन हुई क्षतिग्रस्त, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुई प्रभावित Railway news कुचेसर चौपला पर डंफर फाटक से टकराया , ओएचटी लाइन हुई क्षतिग्रस्त, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुई प्रभावित Railway news कुचेसर चौपला पर डंफर फाटक से टकराया , ओएचटी लाइन हुई क्षतिग्रस्त, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुई प्रभावित Railway news कुचेसर चौपला पर डंफर फाटक से टकराया , ओएचटी लाइन हुई क्षतिग्रस्त, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुई प्रभावित

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News