Weather दिल्ली में धूप, यूपी में हल्की बारिश, कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल चुका है। कहीं पर तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई है तो कहीं पर इतनी अधिक बारिश हो गई है कि लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। मौसम विभाग भी मॉनसून के इस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल चुका है। कहीं पर तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई है तो कहीं पर इतनी अधिक बारिश हो गई है कि लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है।

मौसम विभाग भी मॉनसून के इस रूप को देखकर हैरान है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी है वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल झमाझम बरस रहे हैं। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली का 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम (Weather)

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से सूरज खूब चमक रहा है। जिसकी वजह से राजधानी एक बार फिर से उमस और गर्मी से उबलने लगी है। जिसकी वजह से दिल्ली के तापमान में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन-चार दिनों तक दिल्ली में बारिश होने की बिल्कुल भी संभावना नहीं है।

हालांकि 5 अक्टूबर से राजधानी का मौसम फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 5 अक्टूबर के बाद दिल्ली में फिर से बादल छाने की उम्मीद है, जो कुछ इलाकों में बरस भी सकते हैं।

बिहार -यूपी के मौसम का हाल (Weather)

यूपी हो या बिहार दोनों ही राज्यों का हाल एक सा बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। जिसकी वजह से कई जगहों पर पानी भरने की भी समस्या आ गई है। वहीं झमाझम हो रही बरसात की वजह से कई नदियां भी उफान पर हैं।

मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी यूपी के इलाकों में फिर से बारिश देखने को मिलने वाली है। वहीं बिहार में भी आज बादल छाए रहेंगे जो कुछ इलाकों में बरस भी सकते हैं। बादलों के बरसने से मौसम काफी सुहावना हो जाएगा।

कैसा रहेगा मौसम राजस्थान का मौसम (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में मानसून विदा होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुजरात, राजस्थान और पाकिस्तान की सीमा पर विकसित हुए एंटी-साइक्लोन सिस्टम के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी हवाएं राजस्थान में अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देंगी। 1 अक्टूबर से पोस्ट मानसून बारिश का दौर शुरू होगा।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज उदयपुर और कोटा संभाग में हल्के बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है।वहीं अगले तीन दिनों में राज्य में कहीं भी तेज या मध्यम बारिश की संभावना नहीं है।

राज्यों में अगले पांच दिन में बारिश के आसार (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक भारत में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश होती रहेगी।

इन राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।दक्षिण भारत में भी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, इस क्षेत्र में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। पश्चिम और उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में गुजरात और कर्नाटक में सबसे अधिक बारिश हुई है। यूपी में अगले पांच दिनों तक मौसम सुहाना रहने का अनुमान है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News