Hapur सपाईयों ने डीएम से की पीड़ित परिवार की मदद की मांग, फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से तीन आत्महत्या का मामला

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कपूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपनावत में फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से परेशान होकर एक ही परिवार के तीन लोगों के अात्महत्या करने के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पीड़ित परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद दिलाने और दोषियों के खिलाफ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कपूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपनावत में फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से परेशान होकर एक ही परिवार के तीन लोगों के अात्महत्या करने के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पीड़ित परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।

सपा के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि पिछले दिनों फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से परेशान होकर एक ही परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी और बेटी आत्महत्या करने के लिए विवश हो गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है।

यह की गई मांग (Hapur)

सपाईयों ने जिलाधिकारी से पीड़ित परिजन के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास, पक्की नौकरी, ग्राम पंचायत द्वारा पांच बीघा कृषि भूमि का पट्टा, सरकारी योजनाओं के तहत परिवार के प्रत्येक पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत ने बताया कि जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार मदद कराई जाएगी।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत, संजय सिंह यादव, श्यामसुंदर भर्जी, इकबाल कुरैशी, पवन कुमार, संजय चौहान, महेंद्र सिंह, दीपिका चुग, योगेश तोमर, अंकित जाटव, पीयूष मंडोडिया आदि मौजूद थे।

Hapur सपाईयों ने डीएम से की पीड़ित परिवार की मदद की मांग, फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से तीन आत्महत्या का मामला Hapur सपाईयों ने डीएम से की पीड़ित परिवार की मदद की मांग, फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से तीन आत्महत्या का मामला Hapur सपाईयों ने डीएम से की पीड़ित परिवार की मदद की मांग, फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से तीन आत्महत्या का मामला Hapur सपाईयों ने डीएम से की पीड़ित परिवार की मदद की मांग, फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से तीन आत्महत्या का मामला Hapur सपाईयों ने डीएम से की पीड़ित परिवार की मदद की मांग, फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से तीन आत्महत्या का मामला Hapur सपाईयों ने डीएम से की पीड़ित परिवार की मदद की मांग, फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से तीन आत्महत्या का मामला Hapur सपाईयों ने डीएम से की पीड़ित परिवार की मदद की मांग, फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से तीन आत्महत्या का मामला Hapur सपाईयों ने डीएम से की पीड़ित परिवार की मदद की मांग, फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से तीन आत्महत्या का मामला Hapur सपाईयों ने डीएम से की पीड़ित परिवार की मदद की मांग, फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से तीन आत्महत्या का मामला

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News