Dulhan Slap Dulha Video Viral: होने वाली पत्नी के पास बैठा दूल्हा ले रहा था दूसरी लड़की के साथ सेल्फी, हुआ ये हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Dulhan Slap Dulha Video Viral इन दिनों इंटरनेट पर शादी के वीडियो की कोई कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो अक्सर हंसाने वाले होते हैं और सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार कमेंट भी करते हैं। अब जो वायरल हुआ शादी का वीडियो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Dulhan Slap Dulha Video Viral इन दिनों इंटरनेट पर शादी के वीडियो की कोई कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो अक्सर हंसाने वाले होते हैं और सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार कमेंट भी करते हैं। अब जो वायरल हुआ शादी का वीडियो भी बेहद हंसाने वाला है, लेकिन इस वीडियो में जो हुआ वो किसी भी दूल्हे के लिए बहुत दर्दनाक हो सकता है। कैमरे पर कैद किए गए इस वीडियो में दूल्हे, उसकी पत्नी और शादी के मंच पर एक अन्य महिला के बीच एक कुछ ऐसा होता है कि बात एकदम बिगड़ जाती है। हालांकि, कई नेटिजन्स को लगता है कि ये वीडियो खुद से बनाया गया है।

खुद के पास है 5 G (Dulhan Slap Dulha Video Viral)

वीडियो में एक महिला दूल्हा-दुल्हन के पास सेल्फी लेने के लिए आती हुई दिखाई दे रही है, जो एक हल्का-फुल्का और मजेदार पल है। दरअसल, दूल्हा बहुत ज्यादा दोस्ताना व्यवहार करने लगता है, शायद थोड़ा ज्यादा ही करीब पहुंच जाता है उस लड़की के, जब वह सेल्फी ले रही होती है. लेकिन उस दौरान, दुल्हन चिढ़ी हुई नजर आती है, जो दूल्हे के गाल पर एक तेज थप्पड़ मार देती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इस वीडियो पर टैगलाइन लिखी है, ‘खुद के पास 5 G होने के बाद भी, दूल्हा wifi के चक्कर में है’ । इस लाइन ने वीडियो को और मजेदार व लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Dulhan Slap Dulha Video Viral)

जैसा कि उम्मीद थी, वायरल वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों से नहीं छूटा और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। एक इंस्टाग्राम यूजर ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, ‘भाई, आगे क्या होगा तुम्हारा, भगवान सबका भला करे,’ जबकि दूसरे ने दूल्हे की हरकतों का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘भाई कंट्रोल, कुछ ज्यादा हो रहा है.’ तीसरे कमेंटर ने कहा, ‘बुरा वक्त शुरू,’ और दूल्हे को होने वाले संभावित परिणामों की ओर इशारा किया. एक अन्य यूजर ने कहा, ‘कभी-कभी नेटवर्क नहीं होता इसलिए वाई-फाई जरूरी है’।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News