Elon Musk Tesla Job Offer एलन मस्क हर दिन 7 घंटे चलने के दे रहे हैं इतने रुपये, जानकर आप भी कहेंगे ‘मुझे भी ये जॉब दिलवा दो’

Khabarwala 24 News New Delhi : Elon Musk Tesla Job Offer टेस्ला के CEO एलन मस्क आपके लिए एक ऐसा जॉब ऑफर लेकर आए हैं, जिसे जानने के बाद यकीनन आप भी कहेंगे कि मुझे भी यह जॉब दिलवा दो। जी हां, टेस्ला ने ऐसी नौकरी की घोषणा की है, जो रोबोटिक्स और टेक्नोलॉजी लवर्स […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Elon Musk Tesla Job Offer टेस्ला के CEO एलन मस्क आपके लिए एक ऐसा जॉब ऑफर लेकर आए हैं, जिसे जानने के बाद यकीनन आप भी कहेंगे कि मुझे भी यह जॉब दिलवा दो। जी हां, टेस्ला ने ऐसी नौकरी की घोषणा की है, जो रोबोटिक्स और टेक्नोलॉजी लवर्स को काफी पसंद आएगी। दरअसल कंपनी अपने ह्यूमनॉइड रोबोट, ऑप्टिमस को ट्रेंड करने के लिए लोगों की तलाश कर रही है।

इस काम के लिए आपको कंपनी हर घंटे 48 डॉलर यानी लगभग 4,000 रुपये वेतन दे रही है। लोग इस अवसर के जरिए हर दिन 28,000 रुपये तक कमा सकते हैं। बस आपको मोशन-कैप्चर सूट और वर्चुअल रियलिटी हेडसेट पहनकर रोबोट को अलग-अलग काम सिखाने होंगे।

क्यों है ये नौकरी इतनी खास (Elon Musk Tesla Job Offer)

यह नौकरी करके आप एक ऐसी तकनीक के विकास में हिस्सा बनेंगे, जो भविष्य को बदल सकती है। यही नहीं इसमें आपको हर घंटे 4,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जो इस फील्ड में सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं टेस्ला कर्मचारियों को कई तरह के बेनिफिट्स भी देता है, जैसे कि Health Insurance, रिटायरमेंट प्लान और भी बहुत कुछ। खास बात यह है कि आप अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग शिफ्ट भी चुन सकते हैं।

किसे मिल सकती है ये नौकरी (Elon Musk Tesla Job Offer)

अगर आपकी हाइट 5’7″ से 5’11” के बीच है और आप 30 पाउंड तक वजन उठा सकते हैं तो आप इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको टेक्नोलॉजी में इंटरेस्ट होना चाहिए और आपको हेडसेट का इस्तेमाल करना आना चाहिए। इस नौकरी में आपको लंबे समय तक मोशन-कैप्चर सूट पहनना होगा। आप टेस्ला की करियर वेबसाइट पर जाकर इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News