Yogasanas Fix Navel Displacement खिसकी हुई नाभि को फिक्स करने के लिए करें कोई एक योगासन, 2-3 दिन में मिलेगा आराम, सेहत को मिलते हैं कई फायदे

Khabarwala 24 News New Delhi : Yogasanas Fix Navel Displacement खिसकी हुई नाभि को फिक्स करने के लिए योगासन के अलावा कपालभाति प्राणायाम और अनुलोम-विलोम भी फायदेमंद रहता है। ये प्राणायाम नियमित रूप से करते रहने से नाभि खिसकने की संभावना भी काफी कम रहती है। इसके अलावा भी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Yogasanas Fix Navel Displacement खिसकी हुई नाभि को फिक्स करने के लिए योगासन के अलावा कपालभाति प्राणायाम और अनुलोम-विलोम भी फायदेमंद रहता है। ये प्राणायाम नियमित रूप से करते रहने से नाभि खिसकने की संभावना भी काफी कम रहती है। इसके अलावा भी सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

मंडूकासन (Yogasanas Fix Navel Displacement)

नाभि खिसक जाए तो इसे फिक्स करने के लिए मंडूकासन किया जा सकता है। इस आसन को करने से नाभि की जगह पर दबाव पड़ता है, जिससे न सिर्फ आपको राहत मिलेगी साथ ही में पाचन भी दुरुस्त होगा। ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया होता है और साइटिका (कमर में होने वाला एक तरह का दर्द), स्ट्रेस भी कम होता है।

सेतुबंधासन (Yogasanas Fix Navel Displacement)

सेतुबंधासन भी एक ऐसा योगासन है जिससे खिसकी हुई नाभि को फिक्स करने में मदद मिलती है। शुरुआत में इसे 30 सेकंड होल्ड करके रखें और धीरे-धीरे टाइमिंग बढ़ाते जाएं। इस आसन को करने के दौरान पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे पाचन भी सुधरता है और बैली फैट भी कम होता है।

पवनमुक्तासन (Yogasanas Fix Navel Displacement)

पाचन को सुधारने और खिसकी हुई नाभि को फिक्स करने के लिए पवनमुक्तासन एक बेहतरीन योगा पोज है। इसे नियमित रूप से करने से कब्ज, पेट की गैस, कमर दर्द, गठिया, एक्स्ट्रा बैली फैट बर्न करना, रीढ़ की हड्डी के दर्द में राहत जैसे कई फायदे मिलते हैं।

नौकासन (Yogasanas Fix Navel Displacement)

नौकासन आपके बैली फैट को भी कम करेगा और पेट की मांसपेशियां टोन होंगी। इसके अलावा पैरों, जांघों, और पिंडली की मांसपेशियां भी टोन होती हैं। हालांकि ये आसन थोड़ा कठिन है, इसलिए बिगनर्स को इसे करने में परेशानी हो सकती है। हालांकि कुछ दिनों की प्रेक्टिस से इसे सही तरह से करना आ जाएगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News