BREAKING NEWS: समाजवादी पार्टी (SAMAJWADI PARTY) ने 23 जिलाध्यक्ष घोषित किए, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

Khabarwala24NewsLucknow: समाजवादी पार्टी (SAMAJWADI PARTY)के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को 25 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। गौतमबुद्ध नगर में सुधीर भाटी को कमान सौंपी गई है। इसके साथ साथ प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिले आगरा, कानपुर ग्रामीण, कानपुर नगर, बिजनौर, अमरोहा और इलाहाबाद शामिल हैं। दो जिलों में महासचिवों की नियुक्ति भी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24NewsLucknow: समाजवादी पार्टी (SAMAJWADI PARTY)के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को 25 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। गौतमबुद्ध नगर में सुधीर भाटी को कमान सौंपी गई है। इसके साथ साथ प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिले आगरा, कानपुर ग्रामीण, कानपुर नगर, बिजनौर, अमरोहा और इलाहाबाद शामिल हैं। दो जिलों में महासचिवों की नियुक्ति भी प्रदेश अध्यक्ष ने की है।

किस किस को दी गई जिले के संगठन की जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी SAMAJWADI PARTY के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आगरा का जिला अध्यक्ष आजाद सिंह जाटव को नियुक्त किया गया है। बांदा में मधुसूदन कुशवाहा, कानपुर ग्रामीण में मुनींद्र शुक्ला, कानपुर नगर में फजल महमूद, जालौन में दीपराज गुर्जर, जौनपुर में डॉक्टर अवधनाथ पाल, गाजीपुर में गोपाल यादव, संत कबीर नगर में अब्दुल कलाम और अंबेडकरनगर में जंग बहादुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सपा SAMAJWADI PARTY के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार महाराजगंज का जिला अध्यक्ष विद्यासागर को बनाया गया है। महोबा में शोभालाल, ललितपुर में नेपाल सिंह, बिजनौर में अनिल सिंह और एटा में परवेज़ जुबेरी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एटा जिले का महासचिव भूपेंद्र प्रजापति को बनाया गया है। बलिया का जिला अध्यक्ष राज मंगल और अमरोहा का जिला अध्यक्ष मस्तराम को नियुक्त किया गया है। अमरोहा में जिला महासचिव की नियुक्ति भी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने खुद की है। चंद्रपाल सैनी को जिला महासचिव की कमान सौंपी गई है।  बस्ती का जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ विधायक को बनाया गया है। कुशीनगर में शुकरुल्लाह अंसारी, इलाहाबाद गंगापार में अनिल यादव, मऊ में दूधनाथ, गौतमबुद्ध नगर में सुधीर भाटी, उन्नाव में राजेश यादव, कानपुर देहात में अरुण कुमार बबलू राजा, इलाहाबाद जमुनापार में पप्पू लाल निषाद, कासगंज में विक्रम सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News