Gautam Gambhir गंभीर के कोच बनाते ही BCCI ने किया ऐलान, सीधा विदेशी दौरे पर जाएंगे, सीरीज को लेकर भी दी जानकारी

Khabarwala 24 News New Delhi: Gautam Gambhir भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कौन होगा इसको लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। मंगलवार 9 जुलाई को बीसीसीआई ने चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए गौतम गंभीर के नाम की आधिकारिक घोषणा की। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर राहुल द्रविड़ की जगह पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Gautam Gambhir भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कौन होगा इसको लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। मंगलवार 9 जुलाई को बीसीसीआई ने चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए गौतम गंभीर के नाम की आधिकारिक घोषणा की। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर राहुल द्रविड़ की जगह पर टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। हाल ही में खत्म हुए आईसीसी टी20 विश्व कप के साथ ही उनका करार भारतीय टीम के साथ खत्म हो गया था। बीसीसीआई ने गंभीर के पहले दौरे की घोषणा भी कर दी है।

- Advertisement -

पहले प्रोजेक्ट के बारे में भी फैंस को बताया (Gautam Gambhir)

गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच बनाया गया है। टीम इंडिया के हेड की जिम्मेदारी निभाने वाले इस धुरंधर को पहला विदेशी दौरा श्रीलंका होगा। भारत को इसी महीने के आखिर में वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए रवाना होना है। श्रीलंका दौरे पर भारत को 3 वनडे और इतने मुकाबलों की टी20 सीरीज में खेलना है। बीसीसीआई ने मंगलवार को गौतम गंभीर को मुख्य कोच बनने की जानकारी दी और साथ ही पहले प्रोजेक्ट के बारे में भी फैंस को बताया।

गंभीर के पहले विदेशी दौरे के बारे में बताया (Gautam Gambhir)

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के नए मुख्य कोच के नाम की आधिकारिक जानकारी मंगलवार शाम साझा की। इसके कुछ देर बाद ही बीसीसीआई के आधिकारिक हैंडल से गौतम गंभीर के पहले विदेशी दौरे के बारे में बताया गया। जो पोस्ट बीसीसीआई ने किया उसमें लिखा था, मिस्टर गौतम गंभीर को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। गौतम गंभीर श्रीलंका के साथ आगामी विदेशी दौरे से भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। 27 जुलाई से शुरू होने वाले दौरे पर भारत 3 वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News