Khabarwala 24 News Hapur : Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह स्टेज पर ही गिर पड़ा। घटना कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हॉल की है, जहां जनपद गाजियाबाद के विजय नगर से बारात आई थी।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, विजय नगर निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र मिंटू की बारात शनिवार को पूरे उत्साह के साथ हापुड़ पहुंची थी। बारात में डीजे की धुन पर जमकर नाच-गाना हुआ और माहौल पूरी तरह खुशी का था। दूल्हा भी दोस्तों और परिजनों के साथ जमकर डांस कर रहा था।लेकिन जैसे ही जयमाला की रस्म शुरू हुई, अचानक दूल्हे मिंटू को चक्कर आने लगे और वह स्टेज पर ही गिर पड़ा। यह देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दुल्हन और उसके परिजन घबरा गए, वहीं बारातियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विवाह समारोह बीच में रोकना पड़ा (Hapur News)
परिजन और मौजूद लोगों ने तुरंत दूल्हे को उठाकर पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि दूल्हे का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने के कारण उसे चक्कर आ गए थे। फिलहाल दूल्हे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।दूल्हे के दोस्त ललित शर्मा ने बताया कि मिंटू अब ठीक है और डॉक्टरों की निगरानी में है। हालांकि इस घटना के बाद शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं और कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।
फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस (Hapur News)
इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को शादी समारोह में फायरिंग होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की। जांच में फायरिंग की सूचना पूरी तरह गलत पाई गई।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)
थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर ऐसा कुछ नहीं मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूल्हे की तबीयत खराब होने के कारण स्थिति बनी थी।फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और आगे की स्थिति पर निर्णय लिया जाएगा। इस घटना ने शादी के खुशी भरे माहौल को अचानक तनाव में बदल दिया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



