Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची में कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस व्यापक बदलाव के बाद पुलिस कर्मियों में हलचल और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
प्रवीण चौधरी बने बाबूगढ़ थाना प्रभारी (Hapur News)
जारी आदेश के अनुसार, प्रवीन चौधरी को बाबूगढ़ थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि इंद्रकांत यादव को बहादुरगढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बहादुरगढ़ के पूर्व थाना प्रभारी धीरज मलिक को वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह को साइबर अपराध थाना भेजा गया है।

अरविंद चौधरी बने हाफिजपुर थाना प्रभारी (Hapur News)
इसके अलावा वाचक मनोज कुमार और निरीक्षक अतुल चौहान को पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। साइबर अपराध प्रभारी निरीक्षक पटनीश यादव को यूपी-112 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक अरविंद चौधरी को हाफिजपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव को बहादुरगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया, जबकि सार्थक कुमार को ब्रजघाट चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरव कुमार को ब्रजनाथपुर से हटाकर पिलखुवा के कालेज गेट चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
आईशा बनी कुचेसर चौपला महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी (Hapur News)
पिलखुवा क्षेत्र में भी कई बदलाव हुए हैं। वीरेंद्र कुमार को सिखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि राहुल सिसोदिया को बस अड्डा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आलोक कुमार को सिंभावली कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है।महिला सुरक्षा से जुड़े पदों पर भी फेरबदल किया गया है। नीशू मलिक को हापुड़ नगर थाने में भेजा गया है, जबकि आईशा को कुचेसर चौपला महिला रिपोर्टिंग चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

गौरव कुमार बने ब्रजघाट चौकी प्रभारी (Hapur News)
थाना गढ़मुक्तेश्वर में तैनात उपनिरीक्षक सार्थक कुमार को प्रभारी चौकी ब्रजघाट, चौकी प्रभारी ब्रजनाथपुर उपनिरीक्षक गौरव कुमार को प्रभारी कालेज गेट थाना पिलखुवा, थाना पिलखुवा से उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार को प्रभारी चौकी सिखेड़ा थाना पिलखुवा, प्रभारी चौकी सिखेड़ा राहुल सिसोदिया को प्रभारी चौकी बस अड्डा पिलखुवा, प्रभारी चौकी बस अड्डा पिलखुवा परवेंद्र को थाना पिलखुवा, थाना पिलखुवा से उपनिरीक्षक आलोक कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा सिंभावली थाना सिंभावली में तैनात किया है।
सौरभ कुमार बने एसएसवी चौकी प्रभारी (Hapur News)
अजीत सिंह को प्रभारी चौकी कस्बा सिंभावली को थाना सिंभावली, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक जसवंत को प्रभारी चौकी ब्रजनाथपुर थाना हाफिजपुर, थाना हापुड़ देहात से सौरभ कुमार को प्रभारी चौकी एसएसवी, थाना हापुड़ देहात से उपनिरीक्षक हेमंत कुमार को प्रभारी चौकी ततारपुर, प्रभारी चौकी ततारपुर शरद यादव को थाना हापुड़ देहात, प्रभारी चौकी कालेज गेट पिलखुवा मेजर सिंह विर्क को पिलखुवा कोतवाली में तैनात किया है।
एसपी ने दिए निर्देश तत्काल कार्यभार ग्रहण करें (Hapur News)
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने स्पष्ट किया कि यह तबादले जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने सभी नव नियुक्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



