Hapur में युवा राष्ट्रीय लोकदल की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई, 2027 चुनाव की तैयारियां शुरू

Hapur: युवा राष्ट्रीय लोकदल हापुड़ की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur: युवा राष्ट्रीय लोकदल हापुड़ की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में हुई चर्चा (Hapur News)

इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी ने संबोधन देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि संगठन को और सशक्त बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज किया जाए तथा पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाया जाए।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभी ने एकमत से तय किया कि हर स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाएगी।

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता (Hapur News)

बैठक में आमिर सैफी, गुलफाम सैफी, आलोक त्यागी, अखिल चौधरी, ध्रुव गौतम, कुणाल गौतम, प्रवीण रावत, गौरव कालरा, सचिन अरोड़ा, विक्की अरोड़ा, आशीष गर्ग, आसिफ मलिक, शोहीब चौधरी, लताफत चौधरी, सलमान मलिक, बलराम सेठी, मनीष त्यागी, कपिल त्यागी, अमित त्यागी, चेतन त्यागी, वरुण चौधरी, अंकित त्यागी, आकिब सैफी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आने वाले चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Vikas Kumar
Vikas Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Vikas Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News