Hapur News स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, मासूम बच्चों के सामने हुआ हादसा

Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव बदनौली में एक दर्दनाक हादसे में 36 वर्षीय युवक की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव बदनौली में एक दर्दनाक हादसे में 36 वर्षीय युवक की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, पिलखुवा के रेलवे रोड निवासी आशीष सिंघल दिल्ली में ड्राई फ्रूट और मसालों के कारोबार से जुड़े थे। रविवार को वह अपने दो दोस्त पुनीत और ललितऔर अपने दो मासूम बच्चों के साथ नहाने के लिए बदनौली स्थित एक स्वीमिंग पूल में पहुंचे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चे एक अलग और कम गहराई वाले पूल में नहा रहे थे, जबकि आशीष अपने दोनों दोस्तों के साथ गहरे पानी वाले पूल में थे। इसी दौरान अचानक आशीष गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, वह पानी में लापता हो चुके थे।

Hapur news-
Hapur news-

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया (Hapur News)

मौके पर मौजूद लोगों और दोस्तों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें पूल से बाहर निकाला गया और मौके पर ही सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)

आशीष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, मासूम बच्चों के सामने हुआ हादसा Hapur news स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, मासूम बच्चों के सामने हुआ हादसा Hapur news स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, मासूम बच्चों के सामने हुआ हादसा Hapur news स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, मासूम बच्चों के सामने हुआ हादसा Hapur news स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, मासूम बच्चों के सामने हुआ हादसा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News