Heat Wave इस देश में लू चलती ही लग जाती है इमरजेंसी, भारत में रहता है ऐसा हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Heat Wave भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से हर कोई परेशान है। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है। हीट वेव से बचने के लिए सरकारें अपनी आम जनता से सावधानी बरतने के लिए भी कह रही हैं। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Heat Wave भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से हर कोई परेशान है। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है। हीट वेव से बचने के लिए सरकारें अपनी आम जनता से सावधानी बरतने के लिए भी कह रही हैं। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि किन देशों में गर्मी के कारण बुरा हाल और वहां पर तापमान कितना पहुंचा है।

सऊदी अरब (Heat Wave)

सऊदी अरब में भीषण गर्मी के कारण आम जनता का हाल बेहाल है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी करके कहा है कि लोगों को बाहर निकलने के समय सावधानी बरतनी चाहिए। मंत्रालय के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। सरकार ने हीट वेव से बचने के लिए लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच या तो घर के अंदर या बाहर छायादार क्षेत्रों में रहने की सलाह दी है।

हीट वेब की मौसम विभाग ने दी चेतावनी (Heat Wave)

सऊदी अरब सरकार ने बाहर जाने वाले लोगों को लंबे सुरक्षात्मक कपड़े पहनने के लिए कहा है। सरकार ने कहा है कि अपने सिर को ढंकना चाहिए, सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए, धूप का चश्मा पहनना चाहिए और पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ पीना चाहिए। सऊदी के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सप्ताह के अंत तक पूरे राज्य में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। उनके मुताबिक पूर्वी प्रांत में तापमान 48 से 50 डिग्री सेल्सियस, साथ ही रियाद के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में 46से 418 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

भारत में लू को लेकर अलर्ट (Heat Wave)

भारत में भी भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए आने वाले दिनों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा में भी तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है और आने वाले दिनों में ये तापमान बढ़ सकता है।

हीट वेव से बचने के उपाय (Heat Wave)

– गर्मी से बचने के लिए कोशिश करना चाहिए कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से ना निकले.
– शरीर को ढक कर रखना चाहिए, जिससे तेज धूप का सीधा संपर्क ना पड़े.
– कपड़ा हल्का और सूती पहनना चाहिए.
– घर से निकलते समय सिर को कपड़े से ढककर रखना चाहिए.
– आंखों पर सनग्‍लास का इस्‍तेमाल करना चाहिए.
– लगातार पानी पीते रहना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो.
– रोजाना ओआरएस, लस्‍सी, छाछ, नींबू पानी वगैरह पीते रहना चाहिए.
– किसी भी तरह की दिक्कत होने पर सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News