Weather गर्मी का बढ़ेगा सितम , IMD ने जारी किया लू का अलर्ट ; जानिए देशभर के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से मौसम सुहावना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो 25 अप्रैल को बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से मौसम सुहावना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो 25 अप्रैल को बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। उधर पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली में 25 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 26 अप्रैल को हल्की बारिश होने के आसार हैं। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी तो पड़ रही है लेकिन अब लोग यहां लू के प्रकोप को भी झेलने को मजबूर हैं। लू को लेकर अलर्ट भी जारी किया जा रहा है। बीते कई दिन से लगातार प्रदेश के कई जिलों में लू चलने के आसार जताए जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 25 अप्रैल को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में शुष्क मौसम रह सकता है। वैसे प्रदेश के पूर्वी हिस्से की कुछ जगहों पर इस दौरान ऊष्ण लहर यानी लू चलने के पूरे आसार है। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को यानी आज बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सोनभद्र व मिर्जापुर में लू चलने के आसार हैं ।

बारिश की संभावना (Weather)

वहीं 26 अप्रैल की बात करें तो प्रदेश में मौसम के मिजाज थोड़ा बदला देखा जा सकेगा। पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर इस दौरान बारिश और गरज चमक की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में शुष्क मौसम रह सकता है। पश्चिमी यूपी में भी इस दौरान बादल गरज सकता है। बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोकेदार हवा चल सकती है। दोनों ही हिस्सो में कल यानी शुक्रवार के दिन लू का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। प्रदेश में 27 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के साथ ही पूर्वी यूपी की कुछ जगहों पर बारिश व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना भी है।

कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालय, केरल के कुछ हिस्सों, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

किन राज्यों में लू का कहर

देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है। गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, बिहार, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।

देश भर की मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक निम्न दबाव की रेखा के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी औसत स्तर से 5.8 किमी ऊपर है, अब 72 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण निचले स्तर पर पूर्वोत्तर राजस्थान पर बना हुआ है।

इसके अलावा पूर्वी असम और आसपास के क्षेत्रों पर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. एक निम्न दबाव की रेखा अप हिमालयी पश्चिम बंगाल पर बने हुए परिसंचरण से उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

निचले स्तर पर मध्य महाराष्ट्र से केरल होते हुए कर्नाटक तक एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन बना हुआ है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र पर है। इसके अलावा 26 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News